Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुरक्षा उल्लंघन के आरोप में 8 कर्मी निलम्बित, 5 आरोपी गिरफ्तार, मास्टर माइंड हो सकता है छठा व्यक्ति

लोकसभा सचिवालय ने बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षा उल्लंघन के आरोप में आठ कर्मियों को निलंबित कर दिया है। संसद की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ये कामविभिन्न मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 14 Dec 2023 12:59:17

सुरक्षा उल्लंघन के आरोप में 8 कर्मी निलम्बित, 5 आरोपी गिरफ्तार, मास्टर माइंड हो सकता है छठा व्यक्ति

नई दिल्ली। संसद भवन की सुरक्षा में कल बड़ी चूक हो गई। दो व्यक्ति लोकसभा में दर्शक दीर्घा से चैंबर में घुस गए और नारेबाजी करने लगे। इस घटना पर लोकसभा सचिवालय ने बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षा उल्लंघन के आरोप में आठ कर्मियों को निलंबित कर दिया है। वहीं, संसद में सुरक्षा में हुई चूक पर गृह मंत्रालय ने लोकसभा सचिवालय के अनुरोध पर उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है। सीआरपीएफ के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित की गई है, जिसमें अन्य सुरक्षा एजेंसियों और विशेषज्ञों के सदस्य शामिल हैं। संसद में यह सेंध संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी पर हुई।

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने संसद सुरक्षा चूक की घटना के संबंध में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

संसद पर 2001 को हुए आतंकी हमले की बरसी के दिन बुधवार को सुरक्षा में सेंधमारी की बड़ी घटना उस वक्त सामने आई जब लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग- सागर शर्मा और मनोरंजन डी सदन के भीतर कूद गए, उन्होंने नारेबाजी की और 'केन' के जरिये पीले रंग का धुआं फैला दिया। इस बीच कुछ सांसदों ने दोनों को पकड़ लिया। लगभग उसी वक्त दो अन्य आरोपियों अमोल शिंदे और नीलम देवी ने संसद परिसर के बाहर 'केन' से रंगीन धुआं छोड़ा और ''तानाशाही नहीं चलेगी'' के नारे लगाए।

पुलिस ने कहा कि इस घटना की योजना छह लोगों ने मिल कर बनाई थी और ये चारों लोग उसी समूह का हिस्सा हैं। अधिकारियों ने बताया कि घटना के संबंध में संसद मार्ग थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी (आपराधिक साजिश), 452 (बिना मंजूरी के प्रवेश), 153 (दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसाना), 186 (लोक सेवक को सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में बाधा पहुंचाना) और 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए आपराधिक बल का इस्तेमाल करना अथवा हमला) और यूएपीए की धारा 16 तथा 18 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

वहीं, संसद की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ये कामविभिन्न मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए किया है। आरोपियों ने बताया है कि उनका उद्देश्य बेरोजगारी, किसानों की परेशानी, और मणिपुर हिंसा जैसे मुद्दों पर सरकार को ध्यान दिलाना था। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गहन जांच कर रही हैं ताकि यह पता लग सके कि इन आरोपियों को किसी संगठन ने निर्देशित किया था या नहीं।

छठा आदमी हो सकता है मास्टर माइंड

संसद में सेंध के मुद्दे पर पुलिस ने गहनता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि संसद सुरक्षा उल्लंघन का मुख्य साजिशकर्ता छठा/कोई अन्य व्यक्ति हो सकता है। यह जानकारी प्रारंभिक जांच के बाद सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने सुरक्षा में सेंध लगाने से पहले ही संसद के बाहर रेकी कर ली थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी आरोपी एक सोशल मीडिया पेज 'भगत सिंह फैन क्लब' से जुड़े थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका