Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ED ने केजरीवाल को भेजा 5वाँ समन, 19 जनवरी को पेश नहीं होंगे सीएम

ईडी ने उन्हें अब पांचवां समन जारी करते हुए कल यानी 19 जनवरी को पेश होने के लिए बुलाया है। बता दें कि सीएम केजरीवाल आज से 3 दिनों के लिए गोवा जाने वाले हैं ऐसे में वो पांचवें समन पर भी पेश नहीं होंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 18 Jan 2024 4:36:55

ED ने केजरीवाल को भेजा 5वाँ समन, 19 जनवरी को पेश नहीं होंगे सीएम

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्रीअरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटोला मामले में बार-बार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा भेजे गए समन की अनदेखी कर रहे हैं। अब तक इस मामले में आम आदमी पार्टी के कई नेता पर शिकंजा कस चुका है। इस मामले में के. कविता से भी पूछताछ हो सकती है। वहीं जब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए ईडी ने समन भेजा तो इसे गैर-कानूनी बताते हुए उन्होंने एजेंसी के पास जाने से इनकार कर दिया।

हालांकि ईडी ने अरविंद केजरीवाल को चौथा समन भेजा और आज यानी गुरुवार 18 जनवरी को एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए कहा था लेकिन केजरीवाल इस बार भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए। इसके बाद ईडी ने उन्हें अब पांचवां समन जारी करते हुए कल यानी 19 जनवरी को पेश होने के लिए बुलाया है। बता दें कि सीएम केजरीवाल आज से 3 दिनों के लिए गोवा जाने वाले हैं ऐसे में वो पांचवें समन पर भी पेश नहीं होंगे।

ED ने भेजा पाँचवाँ समन

सीएम केजरीवाल को समन देने के बाद भी जब वह आज ईडी के सामने पेश नहीं हुए तो जांच एजेंसी ने उन्हें अब पांचवां समन जारी करते हुए कल यानी 19 जनवरी को पेश होने के लिए बुलाया है। आप से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सीएम केजरीवाल आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए तीन दिन के दौरे पर गोवा जाने वाले हैं। ऐसे में ईडी के सामने उनके पेश होने की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि सीएम केजरीवाल पहले 11 जनवरी को ही दो दिनों के लिए गोवा जाने वाले थे, लेकिन दिल्ली में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की तैयारियों के चलते उन्हें यह दौरा टालना पड़ा था।
भाजपा हमलावर

इस मामले पर दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर ने कहा, 'मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक भगोड़े की तरह व्यवाहर कर रहे हैं, लेकिन कानून जल्द उन तक पहुंचेगा। जिस दिन ईडी ने टालमटोल का संज्ञान लेगी उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। तब आम आदमी पार्टी विक्टिम कार्ड खेलना शुरू कर देगी।' एक कार्यक्रम के बाद बुधवार को जब अरविंद केजरीवाल से यह सवाल किया गया तो उन्होंने कोई भी साफ जवाब देने से बचते हुए कहा, 'हम कानून के मुताबिक काम करेंगे।'

तीन बार समन कर चुके हैं नजरंदाज

बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में केजरीवाल पहले ही ईडी के तीन समन को नजरअंदाज कर चुके हैं। ईडी उन्हें18 जनवरी 2024 से पहले उन्हें पिछले साल 2 नवंबर, 22 दिसंबर और 3 जनवरी 2024 को बुला चुकी है। लेकिन केजरीवाल तीनों ही मौकों पर उन्होंने समन को गैर-कानूनी और राजनीति से प्रेरित बताते हुए पेश होने से मना कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका