न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पहुँची ईडी, गिरफ्तारी की आशंका

मनी लॉड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय से नया समन मिलने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अचानक दिल्ली पहुंचने पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 29 Jan 2024 2:02:55

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पहुँची ईडी, गिरफ्तारी की आशंका

नई दिल्ली। जमीन घोटाले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए सोमवार की सुबह उनके दिल्ली आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी पहुंच गये। इससे उनकी गिरफ्तारी की आशंका जताई जाने लगी। हेमंत सोरेन शनिवार की रात रांची से अचानक दिल्ली रवाना हुए थे। वह पिछले दो दिन से दिल्ली में ही हैं। मनी लॉड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय से नया समन मिलने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अचानक दिल्ली पहुंचने पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। माना जा रहा है कि सीएम हेमंत सोरेन कानूनी सलाह के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इस बीच झारखंड की राजधानी रांची में भी सीएम हाउस के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

झारखंड के मुख्यमंत्री की दिल्ली यात्रा पहले से तय नहीं थी

मीडिया सूत्रों ने बताया, “उनके दिल्ली जाने की कोई योजना नहीं थी। ईडी के समन भेजे जाने के बाद अचानक उनकी योजना बनी। 29 और 31 जनवरी के लिए उनके कई कार्यक्रम पहले से प्रस्तावित हैं। इनमें 29 जनवरी को चाईबासा में, 30 जनवरी को पलामू में और 31 जनवरी को गिरिडीह में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम शामिल हैं।”

पूछताछ के लिए समय देने को कहा था

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोरेन को समन भेजकर पूछा था कि क्या वह 29 या 31 जनवरी को पूछताछ के लिए उपलब्ध हैं? हालांकि सोरेन की ओर से कहा गया है कि बजट सत्र की व्यस्तता की वजह से वह अभी पूछताछ के लिए समय नहीं दे सकते हैं। केंद्रीय एजेंसी ने 20 जनवरी को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत मुख्यमंत्री का बयान उनके आधिकारिक आवास पर दर्ज किया था। उस दिन पूछताछ पूरी नहीं हो पाने की वजह से ताजा समन जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ भूमि घोटाले में मनी लांड्रिंग से संबंधित मामले में होनी है। इस घोटाले में कई बड़े नाम जुड़े हैं। ईडी ने अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2011 बैच की IAS अधिकारी छवि रंजन भी शामिल हैं। वह राज्य के समाज कल्याण विभाग के निदेशक और रांची के उपायुक्त के रूप में कार्यरत थीं।

इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकर्ताओं ने सोरेन को नया समन जारी किए जाने के खिलाफ रांची में विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों कार्यकर्ता रविवार को रांची, लातेहार, गुमला और लोहरदगा से राज्य की राजधानी के मोरहाबादी मैदान में जुटे और राजभवन तक विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि राज्य में लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को अस्थिर करने के लिए केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी द्वारा साजिश रची जा रही है और इसके लिए ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी