Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भूकंप से पाकिस्तान में 11 लोगों की मौत,180 से अघिक घायल, दिल्ली-NCR में भी कांपी धरती

भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में मंगलवार रात 10:20 बजे करीब 30 सेकंड तक लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 नापी गई। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश क्षेत्र था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Mar 2023 8:11:22

भूकंप से पाकिस्तान में 11 लोगों की मौत,180 से अघिक घायल, दिल्ली-NCR में भी कांपी धरती

भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में मंगलवार रात 10:20 बजे करीब 30 सेकंड तक लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 नापी गई। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश क्षेत्र था। पाकिस्तान से सबसे ज्यादा नुकसान की खबर सामने आ रही है। यहां अब तक 11 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 180 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अफगानिस्तान में भी दो लोगों के मारे जाने की खबर है। हालाकि, भारत से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

पाकिस्तान की आपातकालीन सेवाओं के एक प्रवक्ता बिलाल फैजी ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात घाटी क्षेत्र में सदमे की स्थिति में 100 से अधिक लोगों को अस्पतालों में लाया गया है। उन्होंने कहा, ‘भयभीत होने से ये लोग जमीन गिर गए और उनमें से कुछ भूकंप के झटके के कारण गिर गए।’ फैजी ने कहा कि ज्यादातर को प्रारंभिक इलाज के बाद में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पाकिस्तान के लाहौर, इस्लामाबाद, पेशावर, झेलम, शेखूपुरा, स्वात, नौशेरा, मुल्तान, स्वात, शांगला सहित विभिन्न स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
फैजी और अन्य अधिकारियों ने कहा कि पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में छतों के गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। अफगानिस्तान में केंद्रित भूकंप से दर्जनों अन्य घायल हो गए। बता दे, अफगानिस्तान में पिछले साल जून में भूकंप आया था। इसमें 1000 लोगों की मौत हो गई थी। हजारों लोग बेघर हो गए थे, तब भूकंप की तीव्रता 5.9 थी। इससे पहले फरवरी में तुर्की और सीरिया में आए भूकंप में 55000 लोगों की मौत हो गई थी। दोनों देशों में लाखों इमारतें जमींदोज हो गई थीं। लोग अपने घरों से निकलकर बाहर भागे

भारत में उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। झटके इतनी तेज थे कि लोग अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए। यही हाल हाई राइज इमारतों का रहा। लोग अपने अपने अपार्टमेंट से निकलकर बाहर आ गए।दहशत में आने वालों में बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे भी थे जबकि कुछ लोग अपने पालतू जानवरों को भी अपने साथ लेकर निकले।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका