न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मी से मिलेगी राहत! बिहार-झारखंड में समय से पहले पहुंचेगा मानसून, जानें मौसम विभाग का ताज़ा अलर्ट

भीषण गर्मी से जूझ रहे बिहार और झारखंड के लोगों के लिए राहत की खबर है। इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। जानिए ताजा मौसम अपडेट और मानसून की संभावित तारीखें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 21 May 2025 4:21:30

गर्मी से मिलेगी राहत! बिहार-झारखंड में समय से पहले पहुंचेगा मानसून, जानें मौसम विभाग का ताज़ा अलर्ट

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक तरफ तेज गर्मी से लोग परेशान हैं, तो दूसरी तरफ कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है। इस बीच, जो लोग चिलचिलाती गर्मी और उमस का सामना कर रहे हैं, उनके लिए राहत की खबर सामने आई है। बिहार और झारखंड में इस बार समय से पहले मानसून की बारिश दस्तक दे सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मानसून पर ताजा अपडेट साझा किया है। अपडेट के मुताबिक, इस साल केरल में 25 मई तक मानसून के आगमन की संभावना जताई गई है।

27 मई तक केरल पहुंचेगा मानसून

पहले अनुमान था कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई को केरल पहुंचेगा। आमतौर पर मानसून के केरल से बिहार और झारखंड पहुंचने में करीब 10 से 12 दिन का समय लगता है। ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि जून के पहले सप्ताह में ही बिहार और झारखंड में मानसून की एंट्री हो सकती है। यह उन लोगों के लिए सुकून की खबर है जो लंबे समय से मानसून का इंतजार कर रहे थे। सामान्य रूप से भारत में मानसून की शुरुआत 1 जून को केरल से होती है।

मानसून की खबर से खिले मुरझाए चेहरे

मौसम विभाग का कहना है कि इस बार मानसून समय से पहले यानी 25 मई को केरल में प्रवेश कर सकता है। अगर ऐसा हुआ तो बिहार और झारखंड में भी मानसून निर्धारित समय से पहले पहुंच सकता है। समय से पहले मानसून आने पर अच्छी बारिश की संभावना भी बनती है, जिससे मौसम सुहावना हो सकता है।

जानें बिहार-झारखंड में मानसून कब देगा दस्तक

बिहार और झारखंड में बारिश की स्थिति मानसून के आगमन के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। जानकारी के अनुसार, पिछले साल बिहार में मानसून की एंट्री पांच दिन की देरी से 20 जून को हुई थी। इस बार यदि पूर्वानुमान सही रहा तो दोनों राज्यों में मानसून समय से पहले पहुंच सकता है, जिससे तेज धूप और उमस से राहत मिलेगी। मानसून का सबसे बड़ा फायदा किसानों को मिलेगा। जैसे ही झमाझम बारिश होगी, किसान अपनी सिंचाई की तैयारी में जुट जाएंगे और फसलों को प्राकृतिक पानी मिलने से उत्पादन में भी सुधार होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप