न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस के विधानसभा चुनावों में व्यस्त होने से I.N.D.I.A. गठबंधन में नहीं हो रहा कोई काम : नीतीश कुमार

इंडिया गठबंधन की आखिरी मीटिंग मुंबई में हुई थी, जहां सभी विपक्षी पार्टियों के नेता पहुंचे थे। सीट बंटवारे को लेकर जारी खींचतान के बीच नीतीश कुमार के इस बयान से विपक्ष गठबंधन के बीच हलचल होना स्वाभाविक माना जा रहा है। विधानसभा चुनावों में उम्मीदवार उतारने को लेकर भी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग देखी गई थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 02 Nov 2023 4:15:25

कांग्रेस के विधानसभा चुनावों में व्यस्त होने से I.N.D.I.A. गठबंधन में नहीं हो रहा कोई काम : नीतीश कुमार

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन में कांग्रेस की भूमिका को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे लोग कांग्रेस को INDIA गठबंधन में आगे बढ़ा रहे थे। मगर राहुल गांधी की पार्टी को अभी पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों से फुर्सत नहीं है। ऐसे में गठबंधन पर बात नहीं हो पा रही है। विधानसभा चुनावों के बाद में इस पर बात करेंगे। सीएम नीतीश के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां तेज हो गई है।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार का बयान सामने आने के बाद यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीतीश कुमार ने कहा है कि फिलहाल गठबंधन पहले की तरह सक्रिय नहीं है और कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनावों में व्यस्त है। उनका बयान ऐसे वक्त में आया है जब देश में पांच विधानसभा चुनावों की हलचल तेज हो गई है। नवंबर महीने की अलग-अलग तारीखों में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने हैं। 2024 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहे इन चुनावों से देश के मूड का अंदाजा भी लगाया जाएगा।

गौरतलब है कि इंडिया गठबंधन की आखिरी मीटिंग मुंबई में हुई थी, जहां सभी विपक्षी पार्टियों के नेता पहुंचे थे। सीट बंटवारे को लेकर जारी खींचतान के बीच नीतीश कुमार के इस बयान से विपक्ष गठबंधन के बीच हलचल होना स्वाभाविक माना जा रहा है। विधानसभा चुनावों में उम्मीदवार उतारने को लेकर भी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग देखी गई थी।

मोदी सरकार पर भी साधा निशाना

सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना में वाम दल सीपीआई की भाजपा हटाओ देश बचाओ रैली में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि भाजपा वाले हिंदू-मुस्लिम करना चाहते हैं। भाजपा इस देश का इतिहास बदलना चाहती है और उन्हें देश से किसी तरह का लगाव नहीं है। मगर हम लोग ऐसा नहीं होने देंगे। INDIA गठबंधन में आगे की रणनीति पर उन्होंने कहा कि अभी विधानसभा चुनावों के चलते बात नहीं हो पा रही है।

नीतीश कुमार ने एक ओर कांग्रेस पर निशाना साधा वहीं दूसरी ओर एकजुटता के साथ चलने की बात भी कही। नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे कम्युनिस्ट पार्टी के साथ बेहतर संबंध हैं और कम्युनिस्ट-सोशलिस्ट एक साथ मिलकर चलेंगे। नीतीश कुमार INDIA गठबंधन को बनाने वाले प्रमुख लोगों में से माने जाते हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल के बाद ही देशभर के विपक्षी दलों की जून महीने में पटना में पहली बैठक हुई थी। यहीं से INDIA गठबंधन की नींव रखी गई। अब तक विपक्षी गठबंधन की तीन बैठकें हो चुकी हैं। मगर सीट शेयरिंग को लेकर कोई खास बात नहीं हुई है। मुंबई में हुई पिछली बैठक में गठबंधन ने समन्यवय समिति बनाई थी। इस समिति की भी एक बार ही मीटिंग हुई है। अब अगले महीने विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद ही इस पर कुछ अपडेट आएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स