न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चौतरफा खरीदारी के चलते लगातार तीसरे दिन तेजी पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 147.79 और निफ्टी 73.30 अंक की बढ़त पर

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 147.79 अंक या 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,449.05 और निफ्टी 73.30 अंक या 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,907.60 पर था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 19 Mar 2025 5:24:16

चौतरफा खरीदारी के चलते लगातार तीसरे दिन तेजी पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 147.79 और निफ्टी 73.30 अंक की बढ़त पर

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 147.79 अंक या 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,449.05 और निफ्टी 73.30 अंक या 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,907.60 पर था।

शेयर बाजार में तेजी की वजह मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी का होना है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,300.20 अंक या 2.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 50,817.10 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 372.90 अंक या 2.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,747.60 पर बंद हुआ। पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, मेटल, रियलिटी, एनर्जी, मीडिया, इन्फ्रा और ऑटो इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। आईटी और एफएमसीजी इंडेक्स ही लाल निशान में बंद हुए हैं।

सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, जोमैटो, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, एलएंडटी, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, एसबीआई, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर्स थे। टेक महिंद्रा, टीसीएस, आईटीसी, इन्फोसिस, सन फार्मा, मारुति सुजुकी, एचसीएल टेक, नेस्ले और कोटक महिंद्रा बैंक टॉप लूजर्स थे।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 3,015 शेयर हरे निशान में, 1,034 शेयर लाल निशान में और 117 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए हैं।

पीएल कैपिटल- प्रभुदास लीलाधर में एडवाइजरी प्रमुख, विक्रम कसात ने कहा कि सकारात्मक ग्लोबल संकेतों के कारण बाजार में तेजी देखने को मिली। अब निवेशकों की निगाहें बड़े ग्लोबल इवेंट्स पर होंगी, जिसमें अमेरिकी फेड रिजर्व की ब्याज दर पर नीति, पुतिन-ट्रंप की बातचीत और गोल्ड की कीमत शामिल हैं।

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। सुबह करीब 9.30 बजे सेंसेक्स 17.21 अंक या 0.02 प्रतिशत बढ़कर 75,318.47 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 4.65 अंक या 0.02 प्रतिशत बढ़कर 22,838.95 पर था।

पिछले 17 सत्रों तक शुद्ध बिकवाली करने के बाद विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 18 मार्च को 694.57 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी उसी दिन 2,534.75 करोड़ रुपये का निवेश इक्विटी में किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं