न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात में एक दिन में दो छापे, पकड़ी गई 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की ड्रग्स

गुजरात के भरूच और वड़ोदरा में मंगलवार को 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की ड्रग्स बरामद की गई है। गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) ने वड़ोदरा शहर के पास एक गोदाम से 200 किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित पदार्थ मेफेड्रोन (एमडी) जब्त किया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Aug 2022 11:02:06

गुजरात में एक दिन में दो छापे,  पकड़ी गई 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की ड्रग्स

गुजरात के भरूच और वड़ोदरा में मंगलवार को 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की ड्रग्स बरामद की गई है। गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) ने वड़ोदरा शहर के पास एक गोदाम से 200 किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित पदार्थ मेफेड्रोन (एमडी) जब्त किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1,000 करोड़ रुपये है। मेफेड्रोन पार्टियों में इस्तेमाल होने वाला नशीला पदार्थ है। वहीं, दूसरी तरफ मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने गुजरात के अंकलेश्वर में एक फैक्ट्री पर छापेमारी की, जहां पर यह केमिकल ड्रग्स बनाया जाता था। पुलिस को 513 किलो की मेफेड्रोन ड्रग्स बरामद की जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1026 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

पूछताछ के लिए कुछ लोगों को लिया हिरासत में

एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, गुजरात एटीएस के दल ने एक गुप्त सूचना पर सुबह के समय वड़ोदरा जिले के सावली तालुक में एक गोदाम पर छापा मारा और प्रतिबंधित संदिग्ध नशीला पदार्थ का बड़ा जखीरा जब्त किया। अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि गोदाम मालिकों ने कोई वैध ड्रग बनाने की आड़ में भरूच जिले में अपने कारखाने में नशीले पदार्थ का उत्पादन किया। उन्होंने कहा कि कारखाने से जुड़े कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने कहा, 'जब्त पदार्थ के फॉरेंसिक विश्लेषण से इस बात की पुष्टि हुई कि यह मेफेड्रोन या एमडी ड्रग है। हमने कुल मिलाकर 200 किलोग्राम से अधिक का नशीला पदार्थ जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1,000 करोड़ रुपये है।'

मुंबई पुलिस ने किया भंडाफोड़

मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने मार्च महीने में मुंबई के गोवंडी इलाके से एक शख्स को ढाई सौ ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। उसके बाद जब जांच आगे बढ़ी तो इसके तार गुजरात के भरूच के अंकलेश्वर से जुड़े। पुलिस ने 13 अगस्त को गुजरात के अंकलेश्वर में एक फैक्ट्री पर छापेमारी की, जहां पर यह केमिकल ड्रग्स बनाया जाता था। इस फैक्ट्री से पुलिस ने 7वें आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके पास से 513 किलो की मेफेड्रोन ड्रग्स बरामद की जिसकी वैल्यू 1026 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने सैकड़ों करोड़ रुपये के कुछ रॉ मटीरियल भी बरामद किए, जिससे ये मेफाड्रोन ड्रग्स बनाया जाता है। पुलिस इस मामले में अब तक एक महिला समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है जिनमें से 5 को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है जबकि 2 अब भी पुलिस हिरासत में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती