न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ड्रग माफिया किंग जाफर सादिक गिरफ्तार, दिखावे के तौर पर करता था फिल्म निर्माण, मिला बॉलीवुड लिंकेज

कथित तौर पर 2,000 करोड़ रुपये के ड्रग्स मामले से जुड़े तमिल फिल्म निर्माता जाफर सादिक को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड (एनसीबी) ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि जाफर सादिक भारत, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया में फैले ड्रग्स नेटवर्क का सरगना है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 09 Mar 2024 6:46:07

ड्रग माफिया किंग जाफर सादिक गिरफ्तार, दिखावे के तौर पर करता था फिल्म निर्माण, मिला बॉलीवुड लिंकेज

नई दिल्ली। कथित तौर पर 2,000 करोड़ रुपये के ड्रग्स मामले से जुड़े तमिल फिल्म निर्माता जाफर सादिक को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड (एनसीबी) ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि जाफर सादिक भारत, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया में फैले ड्रग्स नेटवर्क का सरगना है। आरोपी सादिक ने ड्रग्स तस्करी से बड़ी रकम कमाई और इसे फिल्म निर्माण जैसे उद्योगों में निवेश किया। अधिकारी ने बताया कि एनसीबी ने दिल्ली क्राइम ब्रांच की मदद से फरवरी महीने में ही ड्रग्स तस्करी के इस सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया था लेकिन सरगना कानून की पकड़ से दूर था। अब सरगना जाफर सादिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

एनसीबी ने कहा कि ऐसा माना जाता है कि सादिक एक ड्रग सिंडिकेट का संचालन कर रहा था, जिसने पिछले तीन वर्षों में विभिन्न देशों में 45 खेप भेजी, जिसमें लगभग 3,500 किलोग्राम स्यूडोएफ़ेड्रिन था।

इस नेटवर्क के तार भारत, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया तक फैले हुए हैं। जाफर सादिक अब्दुल रहमान जो स्यूडोएफेड्रिन ड्रग्स को न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया तक सप्लाई करता था, उसे पकड़ लिया गया है। स्वास्थ्य मिश्रण पाउडर और सूखे नारियल जैसे खाद्य उत्पादों में छिपाकर हवाई और समुद्री कार्गो के माध्यम से दवाओं की तस्करी की जाती थी।

बीते 15 फरवरी को एनसीबी ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ मिलकर बसई तारापुर में एक ऑपरेशन किया था। मौके से 50 किलो स्यूडोएफेड्रिन ड्रग्स बरामद की गई थी। साथ ही तीन आरोपी भी पकड़े गए थे। न्यूजीलैंड सीमा शुल्क और ऑस्ट्रेलियाई पुलिस से जानकारी मिलने के बाद कि दोनों देशों में बड़ी मात्रा में स्यूडोएफ़ेड्रिन भेजा जा रहा है, एनसीबी न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहा है।

एनसीबी के उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ में पता चला कि जफर सादिक ही पूरे गिरोह का मास्टर माइंड है। वह दिखावे के लिए फिल्म निर्माण का कारोबार करता है लेकिन उसके पीछे वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ड्रग्स तस्करी का सरगना है। अब जफर की गिरफ्तारी हो गई है। जफर खुद को चेन्नई वेस्ट डिस्ट्रिक्ट (डीएमके) के एनआरआई विंग का उप प्रमुख बताता है। प्रारंभिक जांच में, उसने खुलासा किया था कि उसने मादक पदार्थों की तस्करी के माध्यम से बहुत कमाई की। इसे उसने फिल्म निर्माण जैसे कई उद्योगों में निवेश किया। उसके कई सहयोगी हैं जिनकी पहचान की जा रही है।

ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा- हम पता लगाएंगे कि उसके संबंध और किन लोगों से हैं। हमें उसका बॉलीवुड लिंकेज भी मिला है। बॉलीवुड के फाइनेंसर और प्रोड्यूसर जो आरोपी के टच में थे, यदि जांच में मनी ट्रेल उन तक पहुंचती नजर आती है तो उनसे भी पूछताछ की जाएगी। ऑस्ट्रेलिया में भी उसका एक मॉड्यूल है जिस पर जांच चल रही है। हम जल्द उसका भी भंडाफोड़ करेंगे। उसने पूछताछ में बताया है कि उसने ड्रग्स के पैसे का कंस्ट्रक्शन और होटल इंडस्ट्री में भी निवेश किया। उसने कुछ लोगों की फंडिंग भी की है। आरोपी ने कुछ फिल्में भी बनाई हैं।

इसके मॉड्यूल विदेशों में भी हैं। इसकी जांच के लिए हम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं। जल्द ही विदेशों में बैठे गुर्गों को भी पकड़ लिया जाएगा। आरोपी माफिया के ड्रग सिंडिकेट ने पिछले 3 वर्षों में स्यूडोएफेड्रिन ड्रग्स की 45 खेप विभिन्न देशों में भेजी है। स्यूडोएफेड्रिन ड्रग्स का उपयोग मेथामफेटामाइन के निर्माण में किया जाता है, जो एक खतरनाक ड्रग्स है। मौजूदा वक्त में इसकी काफी मांग है। मामले की छानबीन जारी है। जांच में लगभग दो हजार करोड़ रुपये की ड्रग्स तस्करी की बात सामने आ रही है। कुल 3500 किलोग्राम स्यूडोएफेड्रिन ड्रग्स विदेश भेजने की जानकारी मिली है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी