न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मास्को में ड्रोन हमले, दहशत में रूस, 3 हवाई अड्डे बंद

रूस की राजधानी मॉस्को पर शनिवार को ड्रोन हमला हुआ। रूसी सरकारी मीडिया ने कहा कि हमले के बाद राजधानी मॉस्को में तीन प्रमुख हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। ड्रोन हमलों के लिए यूक्रेन को ज़िम्मेदार ठहराया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 27 Aug 2023 11:11:37

मास्को में ड्रोन हमले, दहशत में रूस, 3 हवाई अड्डे बंद

मॉस्को। रूस की राजधानी मॉस्को पर शनिवार को ड्रोन हमला हुआ। रूसी सरकारी मीडिया ने कहा कि हमले के बाद राजधानी मॉस्को में तीन प्रमुख हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। ड्रोन हमलों के लिए यूक्रेन को ज़िम्मेदार ठहराया गया है। दरअसल, हाल के हफ्तों में यूक्रेन की ओर से राजधानी मॉस्को और आसपास के इलाकों को ड्रोन से निशाना बनाया गया है। अब तक सीमा पर लड़ाई धीरे-धीरे मॉस्को तक पहुंच गई है और ड्रोन सबसे बड़ा हथियार बन गया है।

रूस में शनिवार (26 अगस्त) को कई ड्रोन हमले हुए, जिसमे कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने जानकारी देते हुए बताया की वायु रक्षा प्रणालियों ने क्रेमलिन से लगभग 50 किमी पश्चिम में मॉस्को क्षेत्र के इस्तरा जिले में यूक्रेन के ड्रोन को मार गिराया है।

फरवरी में रूसी-यूक्रेनी युद्ध शुरू हुआ। प्रारंभ में, बड़े पैमाने पर युद्ध में रूस को बढ़त हासिल हुई। यूक्रेन के कई हिस्सों पर कब्ज़ा कर लिया गया। हालाँकि, हाल के दिनों में यूक्रेन ने युद्ध की दिशा बदल दी है। यूक्रेनी पक्ष अब ड्रोन से रूसी शहरों को निशाना बना रहा है। सबसे ज्यादा निशाना मॉस्को को बनाया जा रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रूस ने हाल ही में कहा था कि उसने क्रीमिया में 42 ड्रोन गिराए हैं।

कुछ घंटों के लिए उड़ानें निलंबित

टीएएसएस समाचार एजेंसी ने बताया की यूक्रेन द्वारा ड्रोन हमलों के कारण मॉस्को के शेरेमेतयेवो, डोमोडेडोवो और वनुकोवो हवाईअड्डों ने कुछ घंटों के लिए उड़ानें निलंबित कर दीं।

क्षेत्रीय गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर कहा कि रूस के दक्षिण-पश्चिम में यूक्रेन की सीमा से लगे बेलगोरोड क्षेत्र में ड्रोन के छर्रे लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यूक्रेन की गोलाबारी में उराजोवो गांव में छह लोग घायल हो गए और 16 घर पूकी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि, रूस के पश्चिम में यूक्रेन की सीमा से लगे ब्रांस्क क्षेत्र में रूसी वायु सेना ने एक ड्रोन को मार गिराया।

मॉस्को को निशाना बना रहा यूक्रेनी ड्रोन

ब्रांस्क क्षेत्रीय गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज ने कहा कि यूक्रेन की सेना ने सीमा के पास किरिलोव्का गांव पर ताबड़तोड़ गोलाबारी की, जिससे चार घर क्षतिग्रस्त हो गए। किसी भी घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। कथित हमलों पर यूक्रेन की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है।

कीव शायद ही कभी सार्वजनिक रूप से रूस के अंदर हमलों की जिम्मेदारी लेता है। दक्षिणी रूस में सीमा पार से गोलाबारी और ड्रोन हमले कई महीनों से अक्सर होते आ रहे हैं, लेकिन मॉस्को को निशाना बनाकर ड्रोन हमले करना एक हालिया घटना है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रीमियम पेट्रोल-डीजल महंगे हुए, जानें आज के नए रेट
प्रीमियम पेट्रोल-डीजल महंगे हुए, जानें आज के नए रेट
कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत
कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने  इसे कैसे नियंत्रित करें?
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने इसे कैसे नियंत्रित करें?
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त