न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रयागराज: घर के बरामदे में सो रहे पति-पत्नी की गला रेतकर हत्या, 10 महीने के बेटे को कातिलों ने छोड़ा

प्रयागराज में मंगलवार देर रात राइस मिल मालिक के भाई देवनारायण और उनकी पत्नी रंजना की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 28 Jul 2021 2:52:54

प्रयागराज: घर के बरामदे में सो रहे पति-पत्नी की गला रेतकर हत्या, 10 महीने के बेटे को कातिलों ने छोड़ा

प्रयागराज में मंगलवार देर रात राइस मिल मालिक के भाई देवनारायण और उनकी पत्नी रंजना की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। डबल मर्डर से इलाके में दहशत का माहौल है। कातिलों ने मां के बगल में सोए 10 माह के बच्चे को छोड़ दिया। बुधवार सुबह मासूम की रोने की आवाज सुनकर लोगों को वारदात की जानकारी हुई।

घटना सोरांव थाना क्षेत्र के चांदपुर सराय ग्राम सभा के मनी का पूरा मजरा की है। यहां के निवासी देव नारायण पटेल (30) पुत्र त्रिवेणी प्रसाद पटेल तीन भाइयों में छोटा था। उसके बड़े भाई हरि गोविंद पटेल राइस मिल चलाते हैं। दूसरे नंबर का भाई राम नारायण अपना अलग काम करते हैं। चार साल पहले देव नारायण की शादी जिले के ही घोसियान गांव निवासी रंजना पटेल से हुई थी। 3 साल पहले उसने पुराना मकान छोड़कर घर के पास ही दूसरा मकान बनवा लिया था। उसी में वह अपनी पत्नी रंजना और 10 माह के बेटे दिव्यांश के साथ रह रहा था। देव नारायण पहले बड़े भाई हरगोविंद की राइस मिल में ही हाथ बटाता था। 25 दिन पहले ही देव नारायण ने घर पर अपना अलग से सहज जन सेवा केंद्र खोला था।

घरवालों के मुताबिक, मंगलवार देर रात रोज की तरह देव नारायण और उसकी पत्नी रंजना के साथ घर के बरामदे में सोए हुए थे। देव नारायण तख्ते पर सो रहा था, जबकि रंजना बेटे को लेकर चारपाई में सो रही थी। कातिलों ने पति-पत्नी की हत्या कर दी। मगर उनके 10 माह के मासूम बेटे दिव्यांश को छोड़ दिया। बुधवार सुबह मासूम की रोने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले भाई राम नारायण के घर के लोग मौके पर पहुंचे। बिस्तर पर दंपति का खून से लथपथ देख उनकी चीख निकल गई। घर का मेन दरवाजा खुला था। अलमारी, बक्से के लाकर खुले हुए थे। सामान बिखरा पड़ा था।

सूचना पर सोरांव थाने की पुलिस, CO अमिता सिंह, SP गंगापार धवल जायसवाल, DIG सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घर का सारा सामान उथल-पुथल था। पुलिस का दावा है कि प्रथमदृष्टया हत्या के पीछे लूटपाट लग रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात