न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉयलर फटने से लगी केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मरे, 30 घायल

मुंबई के पास ठाणे के डोंबिवली में गुरुवार को एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद उसमें आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25-30 लोग झुलस गए हैं। मरने वालों में दो महिला और दो पुरुष शामिल हैं

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 23 May 2024 5:30:24

बॉयलर फटने से लगी केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मरे, 30 घायल

ठाणे। मुंबई के पास ठाणे के डोंबिवली में गुरुवार को एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद उसमें आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25-30 लोग झुलस गए हैं। मरने वालों में दो महिला और दो पुरुष शामिल हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट इतना जोरदार था कि उसकी आवाज करीब तीन किलोमीटर तक सुनाई दी। अधिकारियों के मुताबिक MIDC फेज 2 स्थित केमिकल फैक्ट्री के अंदर बॉयलर फटने से आग लगी है।

NDTV ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से रिपोर्ट किया है कि अभी तक करीब 30 लोगों को फैक्ट्री से रेस्क्यू किया जा चुका है। फैक्ट्री से आग की लपटें और धुंए का गुब्बार निकलते हुए देखा जा सकता है। समाचार एजेंसी ने ANI के मुताबिक मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां मौजूद हैं। अधिकारियों का अनुमान है कि आग बुझाने में चार घंटे से अधिक का समय लग सकता है।

विस्फोट में कई वाहन और घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास की बिल्डिंग्स की खिड़कियां टूट गईं। इसके अलावा केमिकल फैक्ट्री की आग एक कार शोरूम समेत दो अन्य इमारतों तक फैल गई है। पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब 1:40 बजे एक इमरजेंसी कॉल आई थी, जिसमें आग लगने की सूचना मिली थी।

फायर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट डोंबिवली में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र के फेज-दो में स्थित ‘एम्बर केमिकल कंपनी’ के बॉयलर में हुआ। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। उन्होंने बताया कि विस्फोट के कारण आसपास की इमारत की खिड़कियों के शीशों में दरारें आ गईं। अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

डोंबिवली आग की घटना पर महाराष्ट्र डीसीएम देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया है, उन्होंने कहा, "डोंबिवली एमआईडीसी में अमुदान केमिकल कंपनी में बॉयलर विस्फोट की घटना दुखद है। 8 लोगों को निलंबित कर दिया गया है। घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है और अधिक एम्बुलेंस तैयार रखी गई हैं।" मैंने कलेक्टर से चर्चा की है और वह भी 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच रहे हैं, एनडीआरएफ, टीडीआरएफ, फायर ब्रिगेड की टीमों को बुलाया गया है।''

रोहित पवार ने कहा, "डोंबिवली में एक केमिकल कंपनी में आग लगने की घटना बेहद भीषण है। यह भी खबर है कि कुछ कार्यकर्ता घायल हुए हैं और मैं प्रार्थना करता हूं कि वे सभी जल्द ही ठीक हो जाएं। हालांकि प्रशासन की ओर से इस आग को बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन यह पता लगाना जरूरी है कि आग लगने और मजदूरों की जान लेने की ऐसी घटनाएं बार-बार क्यों होती हैं और उचित कदम उठाए जाएं।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज