न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डॉलर ने पकड़ी रफ्तार, क्रैश हुए गोल्ड और सिल्वर, सोना 7 महीने के निचले स्तर पर

डॉलर के चढ़ने के कारण गोल्ड और सिल्वर दोनों ही क्रैश हो गए हैं। मंगलवार को सोना और चांदी की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 03 Oct 2023 1:01:49

डॉलर ने पकड़ी रफ्तार, क्रैश हुए गोल्ड और सिल्वर, सोना 7 महीने के निचले स्तर पर

नई दिल्ली। श्राद्ध पक्ष के खत्म होते ही त्यौंहारी सीजन शुरू होने वाला है। त्यौंहारी सीजन में लोग खरीददारी ज्यादा करते हैं। विशेष रूप से सोने और चाँदी की खरीदारी इसी सीजन में होती है। वैसे भी इस सीजन को सोने-चाँदी की खरीदारी के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इन दिनों सोने और चाँदी के भावों में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। इसका कारण यह है कि अमरीकी शटडाउन टल जाने के बाद डॉलर ने रफ्तार पकड़ी है।

डॉलर के चढ़ने के कारण गोल्ड और सिल्वर दोनों ही क्रैश हो गए हैं। मंगलवार को सोना और चांदी की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है। न्यूयॉर्क से नई दिल्ली तक गोल्ड की कीमतें 7 महीने के लोअर लेवल पर आ गई हैं। आज भारत के वायदा बाजार में सोने के दामों में 25 मिनट में 1000 रुपए तक गिरावट आई है। वहीं, चांदी की बात करे तो इसमें भी कुछ ही मिनटों में 4,200 रुपए सस्ती हुई है।

सोना 7 महीने के निचले स्तर पर

डॉलर की तेजी में सोने-चांदी के भाव धड़ाम से गिर गए। इनके भाव 7 महीने के निचले स्तर तक चले गए हैं। सोने की वायदा कीमतों में भी भारी गिरावट आई है। बाजार खुलने के मात्र 25 मिनट में सोने के दाम 1000 से ज्यादा टूट गए। गोल्ड लोअर लेवल 56,565 रुपए पर आ गया है। वैसे आज सोना 57,426 रुपए प्रति दस ग्राम पर ओपन हुआ था।

चांदी में 4200 रुपए की गिरावट

दूसरी कीमती धातु चांदी में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों में चांदी के दाम 4200 रुपए तक गिर गई। आंकड़ों के अनुसार आज सुबह चांदी 69,255 रुपए पर ओपन हुई थी और 65,666 रुपए के साथ 7 महीने के लोअर लेवल पर पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी फिसला सोने-चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर में तेजी आने के बाद सोने-चांदी के वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। Comex पर सोना 1844.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। इससे पहले यह 1947.20 डॉलर पर बंद हुआ था। अभी तक यह 10.70 डॉलर की गिरावट के साथ 1836.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। वहीं, Comex पर चांदी के वायदा भाव 21.31 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 21.42 डॉलर था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी