न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दो युवकों ने कुत्ते को फांसी पर लटकाया, वीडियो आया सामने

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में दो युवकों ने एक कुत्ते को फांसी के फंदे से लटकाकर मार डाला। घटना लोनी इलाके के पास ट्रॉनिका सिटी की बताई जा रही है। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Nov 2022 7:08:58

दो युवकों ने कुत्ते को फांसी पर लटकाया, वीडियो आया सामने

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में दो युवकों ने एक कुत्ते को फांसी के फंदे से लटकाकर मार डाला। घटना लोनी इलाके के पास ट्रॉनिका सिटी की बताई जा रही है। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो शख्स एक कुत्ते को जंजीर से बांधकर फांसी के फंदे पर लटका रहे हैं। इस बीच एक व्यक्ति आता है और दोनों युवकों से बात करता है। जब युवकों को लगता है कि कुत्ते का दम घुट गया है तो वह आराम से खड़े होकर बात करने लग जाते हैं। यह वीडियो लगभग तीन महीने पुराना है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने सोमवार को युवकों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया।

मामला पुलिस के पास पहुंचने के बाद ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिस कुत्ते को फंदे पर लटकाया गया, उससे गांव के लोग परेशान थे। गांव के ही सुमित ने बताया कि कुत्ता बच्चों, बुजुर्गों सहित कई लोगों को काट चुका था। उसे कोई बीमारी हो गई थी, जिसके बाद वह पागल सा हो गया था। इसके बाद युवकों ने मिलकर उसे मारने का प्लान बनाया था।

गाजियाबाद के SP देहात ईरज राजा ने कहा, 'ये थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र का वीडियो है। सोशल मीडिया के जरिए इसका संज्ञान लिया गया है। पड़ताल में वीडियो सही निकला, कुछ पुराना जरूर है। उसके मालिक ने बताया कि कुत्ता बीमार था, इसलिए ऐसा किया, लेकिन ये एक संगीन अपराध है, जिस तरह से बेजुबान जानवर को मारा गया है। कुत्ता मालिक के खिलाफ पशु क्रूरता एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे

कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव

पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका

तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल

बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल

सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील

गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’

गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई

पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा

एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत

iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद

काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात