न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या सुबह-सुबह पेट्रोल डलवाने से फायदा होता है? जानिए इस बात का सच

जानिए क्या सुबह-सुबह पेट्रोल डलवाने से सच में फायदा होता है या यह केवल एक मिथक है। फ्यूल डेंसिटी और पेट्रोल की गुणवत्ता से जुड़ी जरूरी जानकारी विस्तार से पढ़ें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 16 May 2025 10:07:44

 क्या सुबह-सुबह पेट्रोल डलवाने से फायदा होता है? जानिए इस बात का सच

भारत में रोजाना करोड़ों वाहन सड़कों पर दौड़ते हुए देखे जा सकते हैं। इनमें से कुछ वाहन इलेक्ट्रिक या सीएनजी से चलते हैं, लेकिन अधिकांश पेट्रोल और डीजल से चलते हैं। देश में पेट्रोल-डीजल की खपत बहुत अधिक है। कई बार देखा गया है कि कुछ पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल भरवाते समय कर्मचारी गड़बड़ी करते हैं। कभी-कभी पेट्रोल-डीजल में मिलावट की शिकायतें भी सामने आती हैं। हालांकि, इन सभी बातों का पता लगाने के लिए कुछ ट्रिक्स मौजूद हैं। इसके अलावा, पेट्रोल भरवाने को लेकर यह भी माना जाता है कि अगर सुबह-सुबह गाड़ी में पेट्रोल डलवाया जाए तो फायदा होता है। लेकिन क्या यह सच है? आइए जानते हैं।

क्या वाकई सुबह पेट्रोल भरवाने से फायदा होता है?

बहुत बार लोग किसी बात को सुनकर उसे दूसरों तक पहुंचाते हैं और वह बात आम धारणा बन जाती है। लेकिन आपको जानना चाहिए कि कई बार ऐसी धारनाएं केवल अफवाह होती हैं, जिनमें कोई सच्चाई नहीं होती। आजकल लोगों के बीच यह मान्यता है कि सुबह-सुबह पेट्रोल भरवाने पर फायदा होता है। लेकिन सच यह है कि ऐसा नहीं होता।

लोग इस धारणा के पीछे यह तर्क देते हैं कि सुबह का तापमान कम होता है, इसलिए फ्यूल की डेंसिटी बेहतर रहती है। इसलिए जब आप सुबह पेट्रोल भरवाते हैं, तो आपको ज्यादा पेट्रोल मिलता है, जबकि दिन के गर्म होने पर फ्यूल की डेंसिटी कम हो जाती है। लेकिन आपको यह जानना जरूरी है कि पेट्रोल भरवाने का समय चाहे जो भी हो, फ्यूल की डेंसिटी इससे प्रभावित नहीं होती।

फ्यूल डेंसिटी क्या होती है?

भारत सरकार ने पेट्रोल की डेंसिटी 730 से 800 किलोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर निर्धारित की है। इसका मतलब है कि यदि पेट्रोल की डेंसिटी इस सीमा के भीतर है, तो वह शुद्ध और बिना मिलावट वाला होता है। आप चाहें तो पेट्रोल पंप पर उपलब्ध मशीन से पेट्रोल की डेंसिटी भी चेक कर सकते हैं।

इसलिए सुबह पेट्रोल डलवाने का कोई वैज्ञानिक फायदा नहीं है, बल्कि पेट्रोल की गुणवत्ता और डेंसिटी सुनिश्चित करने के लिए सही मापदंड और जांच जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल