न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेट दर्द के बाद किया गया शख्स का ऑपरेशन, निकली ऐसी चीज की डॉक्टर्स भी रह गए हैरान

सर्जरी के दौरान पेट से एक किलो लोहा निकला जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। सर्जन्स का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में इस तरह का ऑपरेशन पहले कभी नहीं किया था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 03 Oct 2021 3:39:38

पेट दर्द के बाद किया गया शख्स का ऑपरेशन, निकली ऐसी चीज की डॉक्टर्स भी रह गए हैरान

कई बार मेडिकल इतिहास में ऐसे मामले सामने आते हैं जो डॉक्टर्स को भी सोचने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया हैं लिथुआनिया के रहने वाले एक शख्स के साथ जिसे पेट दर्द की शिकायत हुई और डॉक्टर्स ने जब उसका ऑपरेशन किया तो सभी हैरान-परेशान रह गए। सर्जरी के दौरान पेट से एक किलो लोहा निकला जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। सर्जन्स का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में इस तरह का ऑपरेशन पहले कभी नहीं किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स की हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल, वह डॉक्टरों की देखरेख में है।

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह शख्स लिथुआनिया का रहने वाला है। हाल ही में उसके पेट में असहनीय दर्द होने लगा। जिसके बाद उसे फौरन क्लाइपेडा यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जब उसके पेट का एक्स-रे किया, तो वे हैरान रह गए। डॉक्टरों को शख्स के पेट में कील, पेंच, नट बोल्ट, छोटे चाकू के अलावा लोहे की कई चीजें नजर आईं। इसके बाद जब डॉक्टरों ने उसकी सर्जरी की, तो पेट से लगभग एक किलो लोहा निकला।

शख्स का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर काफी हैरान हैं। सर्जरी में शामिल एक सर्जन ने शख्स को आयरन मैन करार दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक, तीन घंटे चला ये ऑपरेशन उनके लिए काफी अनोखा था। बता दें कि इस शख्स को शराब पीने की लत थी। इससे छुटकारा पाने के लिए वह लोहे के छोटे-छोटे टुकड़े खाने लगा था। इस कारण उसके पेट के अंदर की परतें डैमेज हो गई थीं। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने इसे निकाल दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती