न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : खूनी जंग में तब्दील हुआ भूमि विवाद, लाठी-डंडे के दौरान हुई एक की मौत, छह घायल

उत्तरप्रदेश के हरदोई जिले में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करनपुर मतनी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसमें एक भूमि विवाद खूनी जंग में तब्दील हो गया और इस लाठी-डंडे की जंग के दौरान एक की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 27 Mar 2021 9:14:01

उत्तरप्रदेश : खूनी जंग में तब्दील हुआ भूमि विवाद, लाठी-डंडे के दौरान हुई एक की मौत, छह घायल

उत्तरप्रदेश के हरदोई जिले में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करनपुर मतनी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसमें एक भूमि विवाद खूनी जंग में तब्दील हो गया और इस लाठी-डंडे की जंग के दौरान एक की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। घटना में एक भाई की हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई, जबकि उसका एक पुत्र और पांच भतीजे घायल हो गए। हरपालपुर कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि विजय के पुत्र रामखेलावन की तहरीर पर गिरींद्र और उसके पांच पुत्रों रमेश, देशराज, शिवराज, मुल्कराज, शिवपाल समेत आठ लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने सौतेले भाई और उसके पांच पुत्रों समेत आठ लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

करनपुर मतनी निवासी विजय (65) गांव में ही रहकर खेती करते थे। पास में ही उनके सौतेले भाई गिरींद्र का मकान है। विजय के मकान के सामने सहन की भूमि पड़ी है। इस भूमि पर एक नीम का पेड़ भी है। इसी भूमि को लेकर विजय और गिरींद्र के बीच विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात लगभग 10 बजे भूमि विवाद में विजय और गिरींद्र के बीच बातचीत हो गई। विवाद बढ़ा तो गिरींद्र और उसके पांच पुत्रों ने लाठी डंडों से विजय पर हमला बोल दिया। यह देखकर विजय का पुत्र रामखेलावन (40) व उसके भतीजे राजेश (40), राम आसरे (45), दिले राम (22) , सत्यम (22 )और राहुल (25) मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव की कोशिश करने लगे। इस पर गिरींद्र और उसके पुत्रों ने इन सभी की पिटाई कर दी। गंभीर हालत में विजय, उसके पुत्र और भतीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर ले जाया गया। यहां विजय को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप