न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिगंबर जैन मुनि शांतिसागर महाराज को रेप के आरोप में 10 साल की सजा

सूरत में 19 साल की लड़की से रेप के मामले में दिगंबर जैनमुनि शांतिसागर महाराज को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई। साल 2017 में हुए इस जघन्य अपराध में, जैनमुनि ने पूजा के बहाने युवती को कमरे में बुलाया और उसका शारीरिक शोषण किया। कोर्ट ने शांतिसागर महाराज को दोषी करार दिया और सजा का ऐलान किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 05 Apr 2025 9:37:12

दिगंबर जैन मुनि शांतिसागर महाराज को रेप के आरोप में 10 साल की सजा

सूरत। 19 साल की एक लड़की से रेप मामले में दिगंबर जैनमुनि शांतिसागर महाराज को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है। सूरत की सेशन कोर्ट ने शांतिसागर महाराज को शुक्रवार को रेप मामले में दोषी करार दिया था। आज इस मामले में सजा का ऐलान किया गया।

क्या है पूरा मामला?

इंडिया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2017 में 19 साल की श्राविका (महिला जैन साधक) के साथ दिगंबर जैनमुनि ने रेप किया था। इस मामले में वह शुक्रवार को दोषी करार दिए गए थे। आज उनकी सजा का ऐलान किया गया, जिसमें शांतिसागर को 10 साल की सजा सुनाई गई है। साल 2017 में जैनमुनि सूरत के नानपुर स्थित उपाश्रय में निवास कर रहे थे। तभी उनको गुरु मानने वाली मूलतः मध्यप्रदेश में रहने वाली 19 वर्षीय युवती और उसके परिवार को शांतिसागर में बड़ी आस्था थी। शांतिसागर ने पूजा विधि के बहाने सूरत उपाश्रय में उन्हें बुलाया था।

रात को परिवार उपाश्रय में ही ठहरा था। इस दौरान रात साढ़े 9 बजे के करीब शांतिसागर, युवती को पूजा के बहाने अपने रूम में बुलाता है और परिवार के लोगों को रूम के बाहर खड़े रहने को बोलता है। इसी दौरान युवती को पूजा के बहाने डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया गया था।

समाज में इज्जत न जाए, इसलिए परिवार पहले तो चुप रहा लेकिन बाद में दूसरी युवतियों के साथ ऐसा नहीं हो, ये सोचकर परिवार ने घटना के 13 दिन बाद सूरत के अथवालाइंस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जैनमुनि शांतिसागर को गिरफ्तार कर लिया।

वाट्सऐप पर मंगवाई थी पीड़िता की नग्न तस्वीर

पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया था कि जैनमुनि ने घटना के कुछ दिन पहले फोन पर बातचीत कर पूजा विधि के लिए पीड़िता की निर्वस्त्र तस्वीर भी मंगवाई थी। वे कहते थे कि पूजा के लिए ऐसी तस्वीर की जरूरत पड़ती है।

रेप का आरोप लगने के बाद सूरत की अथवालाइंस पुलिस ने शांतिसागर को गिरफ्तार कर लिया था। तब से वह लगातार सूरत की लाजपोर जेल में न्यायिक हिरासत में था। चार्जशीट पेश होने के बाद से मामले की सुनवाई सेशन कोर्ट में चल रही थी।

सूरत के सरकारी वकील नयन सुखड़वाला ने बताया कि अभियोजन पक्ष ने 33 गवाहों को पेश किया। मेडिकल जांच, फॉरेंसिक रिपोर्ट समेत सभी दस्तावेजी सबूत पेश कर आरोपों को साबित करने में सफलता मिली। आज सूरत सेशन कोर्ट ने आरोपी जैनमुनि शांतिसागर को 10 साल की सजा के साथ 25 हजार का जुर्माना भी लगाया है।

पीड़िता जैनमुनि शांति सागर को अपना गुरू मानती थी। गुरू का स्थान माता-पिता से भी ऊंचा होता है। गुरू का काम अपने शिष्यों को ज्ञान देना होता है लेकिन पाखंडी दिगंबर जैनमुनि ने अपने ही शिष्य का रेप कर उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी और गुरू के नाम को भी बदनाम कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत