न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बैंक डूबने पर भी 5 लाख तक की रकम रहेगी सुरक्षित, 90 दिन के भीतर ग्राहक को मिलेगा पैसा; DICGC Bill में संशोधन को मंजूरी

केंद्रीय कैबिनेट ने डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन एक्ट (DICGC) संशोधन बिल को मंजूरी दे दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 28 Jul 2021 6:27:13

बैंक डूबने पर भी 5 लाख तक की रकम रहेगी सुरक्षित, 90 दिन के भीतर ग्राहक को मिलेगा पैसा; DICGC Bill में संशोधन को मंजूरी

केंद्रीय कैबिनेट ने डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन एक्ट (DICGC) संशोधन बिल को मंजूरी दे दी है। इस बिल को मंजूरी मिलने के बाद बैंक के बंद होने की स्थिति में ग्राहकों की 5 लाख रुपए तक की रकम सुरक्षित रहेगी। ग्राहकों को यह रकम 90 दिन के भीतर यह रकम मिल जाएगी। अभी ग्राहकों की बैंक में जमा 1 लाख रुपए तक की रकम ही सुरक्षित होती है।

हालांकि, सरकार 2020 में ही डिपॉजिट इंश्योरेंस की लिमिट 5 गुना बढ़ाने का ऐलान कर चुकी थी, लेकिन उस समय इसे कैबिनेट की मंजूरी नहीं मिली थी। बता दे, पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (PMC) बैंक के 2020 में डूबने के बाद डिपॉजिट इंश्योरेंस बढ़ाने का फैसला लिया था। केंद्रीय बजट में भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन (DICGC) एक्ट, 1961 में संशोधन का ऐलान किया था, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के चलते बजट सत्र को स्थगित कर दिया गया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि बिल को संसद के मानसून सत्र में ही पेश किया जाएगा।

PMC, लक्ष्मी विलास बैंक और यस बैंक के ग्राहकों को हो फायदा

सरकार ने डिपॉजिट इंश्योरेंस में 1993 के 27 साल बाद पहली बार बदलाव किया है। ताजा फैसला 4 फरवरी 2020 से लागू होगा। यानी PMC, लक्ष्मी विलास बैंक और यस बैंक के ग्राहकों को भी इसका फायदा मिलेगा।

DICGC एक्ट 1961 की धारा 16 (1) के मुताबिक अगर कोई बैंक डूब जाता है या दिवालिया हो जाता है, तो DICGC प्रत्येक जमाकर्ता को पेमेंट करने के लिए जिम्मेदार होता है, क्योंकि जमाकर्ताओं द्वारा जमा की गई रकम पर 1 लाख रुपए तक का बीमा होता है। इसी लिमिट को सरकार ने बढ़ाकर 5 लाख कर दिया है।

बैंक के सभी डिपॉजिट DICGC के दायरे में आते हैं, जिसमें सेविंग्स, फिक्स्ड डिपॉजिट समेत करेंट अकाउंट शामिल हैं। किसी भी बैंक को रजिस्टर करते समय DICGC उन्हें प्रिंट हुआ पर्चा देता है। पर्चे में जमाकर्ताओं को मिलने वाले इंश्योरेंस की डीटेल होती है। इस डीटेल के बारे में जानने के लिए जमाकर्ता बैंक के ब्रांच अधिकारी से पूछताछ कर सकता है।

इंश्योरेंस कवर बढ़ने के साथ बैंक ग्राहकों को तो फायदा हुआ है, लेकिन दूसरी तरफ प्रति 100 रुपए पर लगने वाला प्रीमियम भी 10 पैसे से बढ़कर 12 पैसे हो गया है।

डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन यानी DICGC, रिजर्व बैंक की स्वामित्व वाली एक संस्था है, जो बैंक डिपॉजिट पर इंश्योरेंस कवर मुहैया कराती है। गारंटी राशि बढ़ाने पर बैंकों में लोग गारंटी राशि के बराबर पैसा जमा कराने को लेकर परेशान नहीं होंगे, जिससे लोगों का भरोसा भी बैंकिंग सिस्टम पर बढ़ेगा। नतीजतन, सेविंग बढ़ने से बैंक ज्यादा कर्ज दे सकेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत
शुक्र और चंद्रमा का नवपंचम योग सक्रिय, इन 4 राशियों के लिए बन रहे लाभ के संकेत
शुक्र और चंद्रमा का नवपंचम योग सक्रिय, इन 4 राशियों के लिए बन रहे लाभ के संकेत
शी जिनपिंग का अमेरिका में भव्य स्वागत, ट्रंप खुद पहुंचे एयरपोर्ट; B-1 बॉम्बर्स ने भरी उड़ान
शी जिनपिंग का अमेरिका में भव्य स्वागत, ट्रंप खुद पहुंचे एयरपोर्ट; B-1 बॉम्बर्स ने भरी उड़ान
जमुई के बाद समस्तीपुर में नाबालिग से बदसलूकी, दो युवकों की पहचान; पुलिस कर रही छापेमारी
जमुई के बाद समस्तीपुर में नाबालिग से बदसलूकी, दो युवकों की पहचान; पुलिस कर रही छापेमारी
LSR कॉलेज की छात्राओं का खुलासा- लड़कियों को देखकर मास्टरबेट करते हैं पुरुष
LSR कॉलेज की छात्राओं का खुलासा- लड़कियों को देखकर मास्टरबेट करते हैं पुरुष
2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाएंगे व्यापारी, ₹2,000 से ज्यादा के भुगतान पर MDR के खिलाफ विरोध
2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाएंगे व्यापारी, ₹2,000 से ज्यादा के भुगतान पर MDR के खिलाफ विरोध
तमिलनाडु के पेरंबलुर में कार और बस की टक्कर, 3 लोगों की मौत और 4 घायल
तमिलनाडु के पेरंबलुर में कार और बस की टक्कर, 3 लोगों की मौत और 4 घायल
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
जमशेदपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 युवाओं की मौत
जमशेदपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 युवाओं की मौत
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला