हम हिंदू है हिंदुत्व की बात करेंगे-बागेश्वर धाम सरकार #shorts #reels #shriha
पहले भी दे चुके हैं कई विवादास्पद बयान
हिन्दुत्व की रक्षा और भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इससे पहले भी कई बार विवादों में रहे हैं। महाकुंभ से पहले उन्होंने कहा था, "हम तुम्हारी मस्जिद में नहीं जाएंगे, तुम हमारे मंदिरों में मत आओ।" इसके अलावा एक निजी मीडिया चैनल को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "जिस दिन ये मुसलमान 50 प्रतिशत हो गए, हर मंदिर में मस्जिद बना दी जाएगी।"
मेरठ में उनकी पांच दिवसीय कथा के दौरान भी कई विवादास्पद बातें सामने आई थीं। उन्होंने कहा था, "देश की आज़ादी में मुसलमानों ने योगदान दिया, लेकिन अब अगर कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे।" उन्होंने कथा के हर दिन अलग-अलग संवेदनशील मुद्दों को छुआ। उन्होंने कहा था, "जब तुम्हारे घर जलाए जाएंगे, बहन-बेटियों की इज्जत लूटी जाएगी और बांग्लादेशी हिन्दुओं की तरह हालत होगी, तब तुम्हें हमारी याद आएगी।"
















