न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत-पाकिस्तान युद्धविराम पर DGMO बैठक: क्या खुलेगा POK की वापसी का रास्ता?

हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारत द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई ने इस वार्ता को सिर्फ औपचारिक नहीं, बल्कि निर्णायक बनाने की जमीन तैयार कर दी है। ऐसे में बड़ा सवाल यही है — क्या पाकिस्तान भारत की शर्तों को मानते हुए पीछे हटेगा, या हालात एक बार फिर जंग के मुहाने तक पहुंच जाएंगे?

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 12 May 2025 10:43:07

भारत-पाकिस्तान युद्धविराम पर DGMO बैठक: क्या खुलेगा POK की वापसी का रास्ता?

भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से तनाव के बीच आज एक अहम मोड़ आ सकता है। डीजीएमओ स्तर की बैठक में जहां एक ओर युद्धविराम को आगे बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी, वहीं भारत के रुख से यह भी साफ है कि अब बातचीत केवल पाकिस्तान-आधिकृत कश्मीर (PoK) की वापसी और आतंक के आकाओं को सौंपे जाने जैसे ठोस मुद्दों पर ही होगी। हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारत द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई ने इस वार्ता को सिर्फ औपचारिक नहीं, बल्कि निर्णायक बनाने की जमीन तैयार कर दी है। ऐसे में बड़ा सवाल यही है — क्या पाकिस्तान भारत की शर्तों को मानते हुए पीछे हटेगा, या हालात एक बार फिर जंग के मुहाने तक पहुंच जाएंगे?

भारत और पाकिस्तान में युद्धविराम लागू है। रक्षा सूत्रों ने सोमवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अन्य इलाकों में रात शांतिपूर्ण रही। हाल के दिनों में पहली बार किसी भी तरह की घटना की कोई रिपोर्ट नहीं आई है। उधर, आज दोनों देशों के डीजीएमओ युद्धविराम की वार्ता को लेकर बैठक करेंगे। इस बैठक से यह तय किया जाएगा कि सीजफायर को आगे बढ़ाया जाए या नहीं!

भारत की स्पष्ट नीति: PoK की वापसी और आतंकवादियों का प्रत्यर्पण

भारत ने अमेरिका को स्पष्ट संदेश दिया है कि पाकिस्तान से किसी भी प्रकार की बातचीत केवल दो शर्तों पर होगी:

1. PoK की वापसी: भारत का मानना है कि पाकिस्तान-आधिकृत कश्मीर भारतीय क्षेत्र है, और उसकी वापसी भारत का अधिकार है।

2. आतंकवादियों का प्रत्यर्पण: भारत ने पाकिस्तान से उन आतंकवादियों को सौंपने की मांग की है जो भारत में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हैं।

यदि पाकिस्तान इन शर्तों पर सहमत होता है, तो भारत बातचीत के लिए तैयार है। अन्य किसी मुद्दे पर बातचीत की संभावना भारत ने खारिज कर दी है।

इससे पूर्व सरकारी सूत्रों ने कहा है, "हमारा कश्मीर पर दृष्टिकोण बहुत स्पष्ट है, और इसमें एक ही मुद्दा बाकी है - पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) की वापसी। इसके अलावा, बात करने के लिए और कोई मुद्दा नहीं है। यदि पाकिस्तान आतंकवादियों को सौंपने की बात करता है, तो हम बातचीत के लिए तैयार हैं। हम किसी और विषय पर बातचीत नहीं करेंगे। हमें किसी मध्यस्थ की भी आवश्यकता नहीं है।" सूत्रों के मुताबिक, पहलगाम में हुआ हमला एक अलग मामला था और पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय कार्रवाई, चालीस वर्षों से चल रहे आतंकवाद का परिणाम थी।

भारतीय सेना ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पाकिस्तान के दावों की पोल खोली। सेना ने जानकारी दी कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत जो हमारे लक्ष्य थे, वो हासिल कर लिए गए हैं। हमने पाकिस्तान की नापाक हरकत का कई गुना मुंह तोड़ जवाब दिया। सेना ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के 40 जवान और अफसर मारे गए। इसके अलावा आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक में कम से कम 100 आतंकी मारे गए, जिनमें तीन बड़े आतंकी शामिल हैं।

मारे गए इन तीन खूंखार आतंकियों में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी और मसूद अजहर का साला यूसुफ अजहर शामिल है। अजहर 1999 के IC-814 विमान अपहरण का मुख्य साजिशकर्ता था। वह पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश के प्रशिक्षण केंद्र का प्रमुख था। लश्कर-ए-तैयबा का सीनियर आतंकी अब्दुल मलिक रऊफ भी ऑपरेशन सिंदूर में मारा गया। यह भारत में कई आतंकी हमलों में शामिल था। उसकी मौत से लश्कर की संरचना को बड़ा झटका लगा है। तीसरे आतंकी का नाम मुदस्सर अहमद है, यह लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय सदस्य है, जो आतंकियों की भर्ती और प्रशिक्षण में शामिल था। वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सक्रिय था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म