न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देवगौड़ा ने किया सीएम इब्राहिम को जनता दल सेक्युलर से निलम्बित, पार्टी विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया

इब्राहिम पर पार्टी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने पार्टी विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया है। इसी के आधार पर उन्हें निलंबित किया गया है। जेडीएस ने कहा है कि पार्टी के हित में यह फैसला लिया गया है। इब्राहिम ने पार्टी के अनुशासन और संविधान का उल्लंघन किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 18 Nov 2023 2:19:09

देवगौड़ा ने किया सीएम इब्राहिम को जनता दल सेक्युलर से निलम्बित, पार्टी विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया

बेंगलुरु। जनता दल सेक्युलर (JDS) की कर्नाटक इकाई के पूर्व अध्यक्ष सीएम इब्राहिम को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। जेडीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने शुक्रवार (17 नवंबर) को सीएम इब्राहिम के निलंबन की घोषणा की है।

इब्राहिम पर पार्टी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने पार्टी विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया है। इसी के आधार पर उन्हें निलंबित किया गया है। जेडीएस ने कहा है कि पार्टी के हित में यह फैसला लिया गया है। इब्राहिम ने पार्टी के अनुशासन और संविधान का उल्लंघन किया है।

इब्राहिम ने पहुंचाया पार्टी को नुकसान

जेडीएस ने अपने बयान में कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष देवगौड़ा को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ गठबंधन का पूरा अधिकार पार्टी के संविधान के मुताबिक दिया गया है। गठबंधन के मुद्दे पर फैसला लेने के लिए आयोजित बैठकों में इब्राहिम लगातार उपस्थित रहे और उन्हें हर फैसले की जानकारी थी। बावजूद इसके उन्होंने सरेआम पार्टी विरोधी बयान दिए, जिसकी वजह से जेडीएस को काफी नुकसान पहुंचा है।

गौरतलब है कि गत माह जेडीएस और भाजपा में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर गठबंधन हुआ है। इसे लेकर इब्राहिम लगातार विरोध व्यक्त कर रहे थे। पिछले महीने सीएम इब्राहिम ने बड़ा बयान देते हुए कहा था, ''हमारे साथ आने वाले आओ। जिसको जाना है वो जा सकता है। हम देखेंगे कि किसके पास कितने विधायक जाते हैं। मैं कर्नाटक जेडीएस का अध्यक्ष हूं। मैं बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं करूंगा। विपक्षी गठबंधन इंडिया और NDA है। हम INDIA के साथ बात करेंगे। मैं JDS का प्रदेश अध्यक्ष हूं। हम तय करेंगे कि बीजेपी को छोड़कर किसके साथ गठबंधन करना है। मैं कुमारस्वामी से वापस आने के लिए उनसे बात करूंगा। हम जेडीएस और बीजेपी के गठबंधन को नहीं मानते क्योंकि असली पार्टी हम हैं।"

इब्राहिम ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

जेडीएस ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष रहते सीएम इब्राहिम ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया और निष्क्रिय रहे। उन्होंने पार्टी को सांगठनिक तौर पर मजबूत करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए। आरोप है कि उन्होंने पार्टी में मेंबरशिप बढ़ाने के लिए भी कुछ नहीं किया और जेडीएस के बीजेपी के साथ गठबंधन का सरेआम विरोध कर पार्टी के संविधान का उल्लंघन किया है।

गौरतलब है कि इसके पहले देवगौड़ा ने सीएम इब्राहिम को कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष पद से भी गत 19 अक्टूबर को हटाने की घोषणा की थी, जिसके बाद इब्राहिम ने कोर्ट जाने की चेतावनी दी थी। जेडीएस के बीजेपी के साथ गठबंधन के बाद इब्राहिम लगातार पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती