न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भोपाल : 10वीं के छात्र ने किया 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, धमकी के कारण 3 माह तक रही चुप, हुई गर्भवती

भोपाल के हबीबगंज इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा हैं जहां 10वीं के छात्र ने 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म किया जिसका खुलासा तब हुआ जब छात्रा गर्भवती हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 26 Jan 2022 4:09:19

भोपाल : 10वीं के छात्र ने किया 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, धमकी के कारण 3 माह तक रही चुप, हुई गर्भवती

भोपाल के हबीबगंज इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा हैं जहां 10वीं के छात्र ने 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म किया जिसका खुलासा तब हुआ जब छात्रा गर्भवती हो गई। डॉक्टर ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया। छात्रा के पिता किराने की दुकान चलाते हैं। छात्रा को जूनियर का सिर्फ नाम ही पता है। वह किस इलाके में रहता है इसकी जानकारी नहीं है। इसके अलावा मोबाइल नंबर भी उसे उसका याद नहीं है। फिलहाल, आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। पीड़िता-आरोपी दोनों नाबालिग हैं।

आरोपी की धमकी से डरी-सहमी छात्रा तीन माह तक घटना अपने परिजन को नहीं बता सकी। हाल ही में तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने जांच की तो पता चला कि छात्रा तीन माह की गर्भवती है। परिजन ने जब उससे इस बारे में पूछा तो बताया कि उसके स्कूल में पढ़ने वाले जूनियर ने उसके साथ तीन माह पहले गलत काम किया था। आरोपी ने घटना को उस दिन अंजाम दिया जब छात्रा घर में अकेली थी। 22 अक्टूबर 2021 को उसके माता-पिता रिश्तेदार की शादी में गए हुए थे। तभी रात 12 बजे वह मोबाइल लेने के बहाने छात्रा के घर पहुंचा था। छात्रा को अकेला पाकर उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद धमकी देकर चला गया।

मामले की जांच कर रहीं सब-इंस्पेक्टर सीमा ने बताया कि इलाके में रहने वाली 16 साल की लड़की महर्षि दयानंद स्कूल में 11वीं की छात्रा है। उसकी स्कूल में पढ़ने वाले 10वीं के छात्र से दोस्ती थी। बाद में दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चलने लगा। छात्रा ने बताया कि जूनियर ने उसे मोबाइल गिफ्ट किया था। दोनों की फोन पर हर रोज बात होती थी। छात्रा ने पुलिस को बताया कि मोबाइल उसे लौटा दिया है। उसी मोबाइल में उसका नंबर सेव था। पुलिस अब बाल अपचारी का पता लगाने स्कूल से उसकी जानकारी जुटाएगी। पुलिस को पता चला कि इसी साल उसने स्कूल बदला है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी