न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डेंगू : मध्‍य प्रदेश में फिर बढ़ने लगे मरीज, दिल्‍ली में एक हफ्ते में 140 केस, यूपी में पिछले 24 घंटे में 25 की मौत

मध्‍य प्रदेश में एक बार फिर डेंगू के मरीजों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। अकेले ग्‍वालियर जिले में डेंगू मामलों की संख्या अब तक 500 पहुंच गई है। सितंबर-अक्टूबर में मामले ज़्यादा आए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 Oct 2021 9:07:59

डेंगू : मध्‍य प्रदेश में फिर बढ़ने लगे मरीज, दिल्‍ली में एक हफ्ते में 140 केस, यूपी में पिछले 24 घंटे में 25 की मौत

मध्‍य प्रदेश में एक बार फिर डेंगू के मरीजों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। अकेले ग्‍वालियर जिले में डेंगू मामलों की संख्या अब तक 500 पहुंच गई है। सितंबर-अक्टूबर में मामले ज़्यादा आए हैं। मामलों की रोकथाम के लिए 15 सितंबर 2021 को मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने डेंगू पर प्रहार अभियान प्रारंभ किया है। इसके तहत सभी जिलों में डेंगू के संबंध में सावधानी, बचाव एवं रोकथाम के उपायों का निरंतर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। डेंगू के प्रकोप वाले क्षेत्रों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। जबलपुर जिले में डेंगू की स्थिति नियंत्रण में है लेकिन ग्वालियर जिले में मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए क्षेत्रवार एंटी लार्वा सर्वे टीम का गठन किया गया है। नगर-निगम से टाइअप करके पूरे 66 वार्डों में टीम बनाई गई हैं। ग्वालियर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनीष शर्मा ने बताया कि जिले में नर्सिंग स्टाफ की ओर से घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा

दिल्‍ली में बीते एक हफ्ते मिले 140 डेंगू मरीज

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में इस साल 9 अक्टूबर तक डेंगू के कम से कम 480 मामले सामने आए हैं। जो कि 2018 के बाद से इस अवधि के दौरन सबसे ज्यादा हैं। इनमें से करीब 140 मरीज अक्टूबर में ही मिले हैं। समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्‍ली में डेंगू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। 2 अक्टूबर तक कुल मामलों की संख्या 341 थी लेकिन बीते एक हफ्ते में ही करीब 140 मामले सामने आए हैं। निकाय अधिकारियों की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल सितंबर महीने में कुल 217 मामले सामने आए जो पिछले तीन वर्षों के दौरान इस महीने के आंकड़ों से ज्यादा हैं। यदि बीते तीन वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो एक जनवरी से नौ अक्टूबर के बीच के 316 केस साल 2020 में, 467 केस साल 2019 में, केस 830 साल 2018 में थे। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020 में दिल्‍ली में कुल 1,072 मामले सामने आए थे जबकि एक व्‍यक्ति की मौत हो गई थी।

यूपी में हालात खराब

ब्रज में पिछले 24 घंटे में बुखार से 25 और लोगों की मृत्यु हो गई है। कासगंज में 7, एटा में 4, फिरोजाबाद व हाथरस में 6-6 और आगरा में 2 लोगों ने दम तोड़ दिया। इनमें 9 बच्चे शामिल हैं। फिरोजाबाद में अलग-अलग स्थानों पर 6 बच्चों की मौत हो गई। कासगंज में सोमवार को मासूम सहित 7 लोगों की बुखार से मौत हुई है। अलीगढ़ में सोमवार को 36 नए मरीज मिले। इसके साथ ही अलीगढ़ जिले में डेंगू रोगियों की संख्या करीब 400 पहुंच गई है। हाथरस में 6 और एटा में बुखार से 4 लोगों की मृत्यु हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर