न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP में कहर बरपा रहा डेंगू, 24 घंटे में 263 नए मरीज मिले; फिरोजाबाद में 4 बच्चों समेत 5 मरीजों की मौत

उत्तर प्रदेश में डेंगू कहर बरपा रहा है। डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को 24 घंटे के अंदर प्रदेशभर में 263 मरीजो की डेंगू टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Sep 2021 11:46:09

UP में कहर बरपा रहा डेंगू, 24 घंटे में 263 नए मरीज मिले; फिरोजाबाद में 4 बच्चों समेत 5 मरीजों की मौत

उत्तर प्रदेश में डेंगू कहर बरपा रहा है। डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को 24 घंटे के अंदर प्रदेशभर में 263 मरीजो की डेंगू टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई। फिरोजाबाद में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। अकेले फिरोजाबाद में 170 डेंगू के मरीज सामने आए है। यहां 4 बच्चों समेत 5 मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के DG डॉ वेदव्रत ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश भर में 263 नए मरीज डेंगू के पाए गए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 170 मरीज फिरोजाबाद के हैं।

UP में डेंगू का नया स्ट्रेन-डी-टू पाया गया है। ICMR (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) के इस खुलासे से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। ICMR ने फिरोजाबाद जिले में अधिकांश मौतों का कारण डेंगू के डी-टू स्ट्रेन को बताया है। यह घातक स्ट्रेन जानलेवा है। यह प्लेटलेट काउंट को भी तेजी से प्रभावित करता है। इस स्ट्रेन के ज्यादातर मरीज मथुरा और आगरा में पाए गए हैं।

UP में 1 जनवरी से अब तक करीब डेंगू के 1900 मरीज सामने आ चुके हैं। प्रभावित जिलों में लखनऊ की एक्सपर्ट टीम दौरा कर चुकी है। साथ ही सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। अस्पतालों में इलाज की मुफ्त व्यवस्था की गई है। बुखार के मरीजों का घर-घर सर्वे किया जा रहा है।

सरकार डेंगू की जांच, दवा और इलाज की बेहतर व्यवस्था करने के दावे कर रही है। फिरोजाबाद, मथुरा में बेड बढ़ाएं जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अन्य जिलों में भी डेंगू वार्ड में बेड फुल होने पर कोरोना वार्ड को सैनेटाइज करके मरीजों को भर्ती करने के निर्देश दिए गए हैं।

लखनऊ के 1381 घरों से 23 घरों में मिला डेंगू का लार्वा

लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग और मलेरिया विभाग की टीम ने शुक्रवार को क्षेत्र का दौरा किया। गोमतीनगर के विपुल खंड-2 व 3 समेत अन्य क्षेत्रों के घरों में मच्छर के कारणों को तलाशा गया। इस दौरान 1381 घरों में सर्वे किया गया। इसमें 23 घरों में डेंगू के लार्वा मिले।

गाजियाबाद में 2 बच्चों की मौत

शुक्रवार को गाजियाबाद में बुखार से 2 बच्चों की मौत हो गई। 5 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिले में पिछले 4 दिनों में हुए सर्वे में बुखार के 1000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं, अब तक डेंगू के 72, मलेरिया के 10 और स्क्रब टाइफस के 24 केस मिल चुके हैं।

बीते 24 घंटों में फिरोजाबाद में 5 की हुई मौत

- यश (5) पुत्र अनिल कुमार नगला मवासी
- वैष्णवी (10) पुत्री अशोक एका,
- अंशू (8) पुत्र सोनू राजा का ताल
- अनुष्का (12) पुत्री गिरीश निवासी दन्नाहार मैनपुरी
- उर्मिला (50) पत्नी एबरन सिंह नगला भगवंत

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात