न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हीरों की डिमांड में आई 82 फीसदी की कमी, उत्पादन कम्पनियों ने रोकी सप्लाई

अन्तर्राष्ट्रीय सोने-चाँदी के बाजार में हीरों की माँग बहुत कम हो गई है। हीरों को बेचने के लिए कीमतों में भारी गिरावट आई है, जिसके देखते हुए अब हीरे का उत्पादन करने वाली कम्पनियों ने अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में सप्लाई पर रोक लगा दी है, जिससे हीरों की कीमतों में बढ़ोतरी हो सके।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 14 Nov 2023 6:58:50

हीरों की डिमांड में आई 82 फीसदी की कमी, उत्पादन कम्पनियों ने रोकी सप्लाई

नई दिल्ली। अन्तर्राष्ट्रीय सोने-चाँदी के बाजार में हीरों की माँग बहुत कम हो गई है। हीरों को बेचने के लिए कीमतों में भारी गिरावट आई है, जिसके देखते हुए अब हीरे का उत्पादन करने वाली कम्पनियों ने अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में सप्लाई पर रोक लगा दी है, जिससे हीरों की कीमतों में बढ़ोतरी हो सके।

प्राप्त समाचारों के अनुसार दुनिया में हीरे उत्पादन करने वाली सबसे बड़ी कंपनी डी बीयर्स ने कच्चे हीरे की कीमतों में 35 फीसदी और पॉलिश्ड हीरे के दामों में 20 फीसदी की कमी के बाद सप्लाई पर रोक लगायी है जिससे कीमतों में तेजी लाई जा सके। रूस की दिग्गज डायमंड कंपनी अलरोसा ने भी हीरों की सेल्स को रोक रखा है।

हीरों की कीमतों में गिरावट के कारणों पर नजर डालें तो इससे जुड़े सेक्टर्स में स्लोडाउन देखा जा रहा है। हीरे की ज्वेलरी की बाजार में डिमांड कम हुई है। इसके चलते हीरे की कीमतें एक साल के निचले लेवल पर आ चुकी है। पहले के मुकाबले लोग अब हीरे की ज्वेलरी खरीददारी को कम तवज्जो दे रहे हैं। इस महंगी लग्जरी आईटम की खरीदारी की जगह लोग ट्रैवल पर ज्यादा खर्च कर रहे हैं। चीन में हीरे की बड़ी खपत होती है। लेकिन महामारी के बाद चीनी अर्थव्यवस्था की कमजोर रिकवरी के चलते वहां डिमांड बहुत घट गयी है। अमेरिका में भी महंगाई और महंगे कर्ज के चलते लोग हीरे की खरीदारी कम कर रहे हैं। इन कारणों के चलते हीरे की कीमतें घटी हैं।

यही वजह है कि प्रोडक्शन करने वाली कंपनियों ने हीरों की सप्लाई पर रोक लगा रखी है। सप्लाई में कमी के बावजूद कंपनियां 2023 के प्रोडक्शन टारगेट को पूरा करेंगी। इन कंपनियों का कहना है कि कमजोर डिमांड के चलते डायमंड की सप्लाई घटा दी है। एक साल पहले के मुकाबले हीरों की डिमांड में 82 फीसदी की कमी आई है। वैश्विक आर्थिक चुनातियों और हालात के चलते लग्जरी आईटम्स की डिमांड प्रभावित हुई है। डायमंड कंपनियां हीरे की कीमतों में उछाल के साथ डिमांड में तेजी देखना चाहती हैं। हालांकि लॉन्ग-टर्म आउटलुक डिमांड बढ़ने को लेकर शानदार रहने वाला है।

भारतीय व्यापारियों ने भी इंपोर्ट में लगाई रोक

भारत में भी हीरों के व्यापारियों ने हीरे की कीमतों में कमी के बाद इंपोर्ट पर दो महीने तक के लिए रोक लगा रखी है। भारत में दुनिया की 90 फीसदी कच्चे हीरे की कटिंग और पॉलिश की जाती है। वहीं हीरे की सबसे बड़ी प्रोड्यूसर कम्पनी ने नवंबर और दिसंबर के लिए हीरे की नीलामी पर रोक लगा रखी है।

रूस वॉल्यूम के लिहाज से हीरे का दुनिया में सबसे बड़ा उत्पादक देश है। वहीं ये आशंका जताई जा रही है कि जी-7 देश रूस के हीरे की सप्लाई पर नकेल कसने के लिए वहां से हीरे के आयात पर बैन लगा सकती है। यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध करने के फाइनेंस जुटाने की क्षमता पर असर पड़ सकता है। जी-7 देशों ने ये फैसला लिया तो हीरे की सप्लाई और भी प्रभावित हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स