न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना महामारी ने फिर बढ़ाई चिंता, टोक्यो से लेकर मलयेशिया और थाईलैंड में बढ़ा डेल्टा वैरिएंट का प्रकोप; अमेरिका में एक दिन में मिले 99,470 मरीज

कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट का प्रकोप टोक्यो, मलयेशिया और थाईलैंड में बढ़ रहे है. शनिवार को तीनों ही जगहों पर रिकॉर्ड संख्या में संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 01 Aug 2021 10:30:46

 कोरोना महामारी ने फिर बढ़ाई चिंता, टोक्यो से लेकर मलयेशिया और थाईलैंड में बढ़ा डेल्टा वैरिएंट का प्रकोप; अमेरिका में एक दिन में मिले 99,470 मरीज

कोरोना महामारी ने फिर चिंता बढ़ा दी है. दुनिया के कई देशों में कोरोना के मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है. शुक्रवार को दुनिया में 6,43,321 मरीज मिले। इसमें से 52% केस अमेरिका, भारत, फ्रांस और इंडोनेशिया जैसे 20 देशों में मिले हैं। अमेरिका में दुनिया के सबसे ज्यादा 99470 केस मिले। यह आंकड़ा फरवरी के बाद सबसे बड़ा है।

कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट का प्रकोप टोक्यो, मलयेशिया और थाईलैंड में बढ़ रहे है. शनिवार को तीनों ही जगहों पर रिकॉर्ड संख्या में संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं।

टोक्यो के मेट्रोपोलिटल सरकार ने बताया कि बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 4,058 मामले दर्ज किए गए हैं. टोक्यो ओलिंपिक शुरू होने से पहले इतने मरीज पूरे जापान में मिलते थे। ओलंपिक खेलों से जुड़े संक्रमण के 21 नए मामले सामने आए हैं जो बढ़कर अब 241 हो गए हैं।

इसी तरह मलयेशिया में भी कोरोना का केंद्र बना हुआ है। बीते 24 घंटे में 17,786 मामले सामने आए हैं। वहीं थाईलैंड में 18,912 नए मरीज मिले हैं जबकि 178 मरीजों की मौत हो गई है।

मलयेशिया में कोरोना महामारी के कारणा हालात खराब होने के विरोध में लोग सड़कों पर उतर गए हैं। लोग काले झंडे और बैनर लेकर सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए कह रहे हैं कि सरकार कोरोना महामारी को रोकने में पूरी तरह नाकाम हो गई है।

मलयेशिया में संक्रमण के बेकाबू होने का आलम ये है कि मरीजों को अस्पतालों में बेड और दवा तक मिलना मुश्किल हो रहा है, जिसको लेकर लोगों में गुस्सा है।

‘जीरो कोरोना’ के तहत ऑस्ट्रेलिया की सड़कों पर शनिवार को सेना तैनात कर दी गई। इतना ही नहीं, जिन शहरों में कोरोना के मामले बढ़े हैं, वहां सख्त लॉकडाउन लगा है और इस पर नजर रखने के लिए हेलीकॉप्टर से निगरानी रखी जा रही है।

पाकिस्तान में केस बढ़ने पर कराची में लॉकडाउन लगा दिया गया है। शनिवार से प्रभावी हुआ लॉकडाउन 8 अगस्त तक जारी रहेगा।

चीन में भी बिगड़ने लगे हालात

चीन में डेल्टा वैरिएंट से जुड़े मामले बढ़ने के कारण हालात खराब होने लगे हैं। चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने बताया कि चीन के पूर्वी शहर नानजिंग में संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं।

वहीं WHO के प्रमुख ने बताया है कि दुनियाभर में संक्रमण के मामले में 80% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ये भविष्य के लिए खतरे संकेत है, सावधान रहने का वक्त आ गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती