न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश, कई जगहों पर जलभराव, ITO के पास ट्रैफिक थमा, आजाद मार्केट अंडरपास बंद

दिल्ली-एनसीआर में देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश से भले ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है लेकिन जलभराव की वजह से परेशानी भी हो रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Aug 2021 09:33:41

दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश, कई जगहों पर जलभराव,  ITO के पास ट्रैफिक थमा, आजाद मार्केट अंडरपास बंद

दिल्ली-एनसीआर में देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश से भले ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है लेकिन जलभराव की वजह से परेशानी भी हो रही है। मौसम विभाग ने पहले ही आशंका जताई थी कि दिल्ली में शुक्रवार से बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा जो अगले 4-5 दिन तक जारी रहेगा। विभाग ने आज शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में गरज और बिजली के साथ बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। वहीं बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

भारी बारिश की वजह से दिल्ली में जगह-जगह पानी भर गया है। इसकी वजह से आवागमन में दिक्कत आ रही है। सबसे ज्यादा नौकरीपेशे वाले लोगों को परेशानी हो रही है। आजाद नगर अंडरपास में सड़कों पर डेढ़ फुट तक पानी जमा होने के बाद दिल्ली पुलिस ने यह रास्ता आम लोगों के लिए बंद करा दिया है। कुछ ऐसी ही हालत ITO के पास भी है। मिंटो ब्रिज के पास भी पुलिस ने ट्रैफिक की आवाजाही पर रोक लगा दी है। इसके अलावा मूलचंद अंडरपास के पास भी सड़कों पर जलजमाव की वजह से यातायात प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण हुए जलभराव से सड़कों पर घुटनेभर से ज्यादा पानी भर गया है। ऐसे में गाड़ियां रेंग- रेंग कर चल रही हैं। इससे कई जगह सड़कों पर जाम भी लग गया है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि 1.5 फीट जलभराव के कारण आजाद मार्केट अंडरपास को बंद कर दिया गया है। ताकि किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। इसके अलावा प्रगति मैदान, लाजपत नगर, विनोद नगर, जंगपुरा आदि इलाकों में भी लोग जलजमाव का सामना कर रहे हैं।

बता दें कि दिल्ली में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हो रही थी। इससे उमसभरी गर्मी बढ़ गई थी। सुबह के 10 बजते ही आसमान में चिलचिलाती हुई धूप खिल जाती थी। ऐसे में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। कुछ ही कदम चलने पर लोग पसीने से तरबतर हो जा रहे थे। ऐसे में हल्की बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है।

दिल्ली के अलावा अगले 24 घंटे में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी हल्की बारिश की संभावना है।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
7 साल बाद संजू सैमसन का फीका आगाज, CSK के लिए डेब्यू मैच में नहीं चला बल्ला
7 साल बाद संजू सैमसन का फीका आगाज, CSK के लिए डेब्यू मैच में नहीं चला बल्ला
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त