न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली को जल संकट से दिलाएंगे निजात, लॉन्च किए GPS युक्त टैंकर, CM ने कहा – अब नहीं होगा लीकेज और भ्रष्टाचार

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने जल प्रबंधन में पारदर्शिता की मिसाल कायम करते हुए 1,111 GPS युक्त पानी के टैंकर रवाना किए। सरकार का लक्ष्य हर घर तक पाइपलाइन से पानी पहुंचाना है, जिससे पानी की चोरी और भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 20 Apr 2025 3:38:20

दिल्ली को जल संकट से दिलाएंगे निजात, लॉन्च किए GPS युक्त टैंकर, CM ने कहा – अब नहीं होगा लीकेज और भ्रष्टाचार

नई दिल्ली। नई दिल्ली में जल प्रबंधन को लेकर दिल्ली सरकार ने एक नया इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को राजधानी में 1,111 जीपीएस से लैस पानी के टैंकरों को रवाना कर पारदर्शिता और जवाबदेही की नई मिसाल पेश की। इस मौके पर उन्होंने साफ कहा कि अब दिल्ली में न तो पानी की बर्बादी होगी और न ही भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश बचेगी।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “हमारी सरकार सिर्फ वादे नहीं करती, काम करके दिखाती है। जनता को हर बूंद का हिसाब मिलेगा। टैंकरों में लगे जीपीएस सिस्टम और कमांड सेंटर की मदद से अब हर टैंकर की आवाजाही पर निगरानी रखी जाएगी और जनता स्वयं इसका आकलन कर सकेगी।”

उन्होंने कहा कि सरकार ने केवल 60 दिनों में टैंकर माफिया पर कड़ा एक्शन लेते हुए एक निर्णायक कदम उठाया है। अब पानी की चोरी और कालाबाजारी का कोई मौका नहीं बचेगा। यह पहल सरकार की पारदर्शिता और सेवा भाव का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि टैंकर एक अस्थायी व्यवस्था हैं, असली लक्ष्य हर घर तक पाइपलाइन से पानी पहुंचाना है। इसके लिए जल विभाग को 9,000 करोड़ रुपये का विशेष बजट दिया गया है, जिसमें स्मार्ट मीटरिंग, स्काडा सिस्टम, जल संरचनाओं का पुनरुद्धार और पाइपलाइन विस्तार जैसे काम शामिल हैं।

रेखा गुप्ता ने पुरानी सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पहले नेताओं और अधिकारियों के बीच संवाद की कमी थी, जिससे विकास कार्यों में रुकावटें आती थीं। लेकिन अब सांसद, विधायक, पार्षद और अधिकारी सभी एकजुट होकर "टीम दिल्ली" के रूप में कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “दिल्ली अब विकास के रास्ते पर मजबूती से बढ़ रही है। हम हर क्षेत्र में डिजिटल समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाएं लागू कर रहे हैं। कोई भी काम अब फंड की कमी से नहीं रुकेगा।”

इस मौके पर मौजूद तमाम सांसदों, मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री के साथ मिलकर दिल्ली के सुनियोजित विकास का संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम न सिर्फ जल संकट का हल है, बल्कि दिल्लीवासियों के विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक नई शुरुआत है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब