न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली चुनाव में AAP की हार पर स्वाति मालीवाल का तंज, शेयर की द्रौपदी चीरहरण की तस्वीर

दिल्ली विधानसभा चुनाव की गिनती जारी है और अब तक के रुझानों में बीजेपी ने बड़ी बढ़त बना ली है, जबकि आम आदमी पार्टी काफी पीछे रह गई है। ऐसे में बीजेपी की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 08 Feb 2025 1:25:44

दिल्ली चुनाव में AAP की हार पर स्वाति मालीवाल का तंज, शेयर की द्रौपदी चीरहरण की तस्वीर

दिल्ली विधानसभा चुनाव की गिनती जारी है और अब तक के रुझानों में बीजेपी ने बड़ी बढ़त बना ली है, जबकि आम आदमी पार्टी काफी पीछे रह गई है। ऐसे में बीजेपी की जीत लगभग तय मानी जा रही है। इस बीच, आम आदमी पार्टी की करारी हार को लेकर स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में उन्होंने महाभारत के द्रौपदी चीरहरण की तस्वीर लगाई, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई। लोगों का मानना है कि इस पोस्ट के जरिए स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को अपने अपमान की याद दिलाई है। उनकी यह प्रतिक्रिया दिल्ली चुनाव नतीजों के बाद सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।

स्वाति मालीवाल के पोस्ट की सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। लोग कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इसे अरविंद केजरीवाल की हार से जोड़ रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, "ये केजरीवाल के अहंकार की हार है। दिल्ली की बेटी के साथ जो सलूक हुआ, यही उसका परिणाम है।"

दूसरे यूजर ने महाभारत का संदर्भ देते हुए लिखा, "एक महिला का अपमान तो स्वयं भगवान कृष्ण भी सहन नहीं कर सके थे। यहां तो एक गिरगिट ने अपमान किया था, भगवान किसी न किसी रूप में आएंगे ही। अब आपदा की विदाई हो चुकी है।"

तीसरे ने लिखा, "आपकी भावनाओं का सम्मान। भारतीय इतिहास गवाह है कि जिसने भी नारी का अपमान किया, उसका पतन तय हुआ। रावण और दुर्योधन का उदाहरण सबके सामने है, अब इस सूची में एक और नाम जुड़ गया है।"

एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "दिल्ली चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के उठाए गए मुद्दों से ज्यादा स्वाति मालीवाल सक्रिय नजर आईं। लोकसभा चुनावों में मारपीट के मामले के बाद अलग-थलग पड़ी मालीवाल ने अब आप की ईंट से ईंट बजा दी है। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने पूरी कहानी बयां कर दी है।"

स्वाति मालीवाल के इस पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, और इसे आम आदमी पार्टी की हार से जोड़कर देखा जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म