Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Delhi Unlock: करीब 40 दिन बाद आज कुछ शर्तों के साथ अनलॉक होगी दिल्ली; मेट्रो और मॉल अभी रहेंगे बंद

दिल्ली में घटते संक्रमण के साथ आज यानी 31 मई से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है। अनलॉक के पहले फेज में फैक्ट्री और कंस्ट्रक्शन को ही इजाजत दी गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 31 May 2021 10:03:37

Delhi Unlock: करीब 40 दिन बाद आज कुछ शर्तों के साथ अनलॉक होगी दिल्ली; मेट्रो और मॉल अभी रहेंगे बंद

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले अब कम आने लगे है। पिछले 24 घंटों की बात करे तो दिल्ली में 946 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,803 लोग ठीक हुए और 78 की मौत हो गई। दिल्ली में घटते संक्रमण के साथ आज यानी 31 मई से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है। अनलॉक के पहले फेज में फैक्ट्री और कंस्ट्रक्शन को ही इजाजत दी गई है। दिल्‍ली में आज से अनलॉक के तहत स्वीकृत औद्योगिक क्षेत्रों में बंद परिसर के भीतर विनिर्माण इकाइयों के संचालन और कार्य स्थलों के भीतर निर्माण गतिविधियों की अनुमति के दौरान श्रमिकों और कर्मचारियों को आवाजाही के लिए ई-पास लेना जरूरी है। डीडीएमए के आदेश में कहा गया है कि कार्यस्थल पर केवल बिना लक्षण वाले श्रमिकों और कर्मचारियों को ही अनुमति दी जाएगी। सभी जिला मजिस्ट्रेट नियमित रूप से इन निर्माण इकाइयों और निर्माण स्थलों पर पर्याप्त संख्या में बिना किसी क्रम के लोगों की आरटी-पीसीआर/आरएटी जांच के साथ सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करेंगे।

आपको बता दे, दिल्ली में लॉकडाउन को 7 जून तक बढ़ा दिया है। ऐसे में दिल्ली मेट्रो के साथ-साथ मॉल, साप्‍ताहिक बाजारों और गैर जरूरी सेवाओं पर अभी भी रोक लगी हुई है।
आपको बता दे, दिल्ली में कोरोना डेथ रेट गिरकर 1.69% हो गई है। अब तक कोरोना से कुल 24,151 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कोरोना संक्रमण दर भी गिरकर 1.25% हो गई है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 12100 है, जो कि 2 अप्रैल के बाद सबसे कम है। बीते महीने 2 अप्रैल को सक्रिय मरीजों की संख्या 11,994 थी। अब दिल्ली में होम आइसोलेशन में 5817 मरीज हैं। इसके अलावा रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है, अब ठीक होने वाले मरीजों का रेट 97.45% हो गया है। बता दें कि कोविड-19 की दूसरी लहर बढ़ने के कारण दिल्ली में 19 अप्रैल को लॉकडाउन लगाया गया था, जिसे पांचवीं बार बढ़ा दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका