न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

31 की रात...5 हैवान गाड़ी दौड़ाते रहे, पहले कपड़े फटे फिर चमड़ी उतरने लगी, जानें दिल्ली में हैवानियत की पूरी कहानी

जिस वक्त देश नए साल के जश्न में डूबा हुआ था, ठीक उसी वक्त राजधानी दिल्ली की सड़क पर एक करीब 23 साल बेटी बिना कपड़ों के बेसुध पड़ी थी। देश की राजधानी दिल्ली की सड़क पर 5 रईसजादों ने एक बेटी को घसीटकर मार डाला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Jan 2023 10:25:51

31 की रात...5 हैवान गाड़ी दौड़ाते रहे, पहले कपड़े फटे फिर चमड़ी उतरने लगी, जानें दिल्ली में हैवानियत की पूरी कहानी

जिस वक्त देश नए साल के जश्न में डूबा हुआ था, ठीक उसी वक्त राजधानी दिल्ली की सड़क पर एक करीब 23 साल बेटी बिना कपड़ों के बेसुध पड़ी थी। देश की राजधानी दिल्ली की सड़क पर 5 रईसजादों ने एक बेटी को घसीटकर मार डाला। पुलिस ने पांचों लड़कों को पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपी वाहन में सवार थे। विक्टिम का आज पोस्टमॉर्टम होगा। दिल्ली पुलिस आज एक प्रेस ब्रीफिंग में इस केस में अब तक हुई तफ्तीश और कार्रवाई के बारे में जानकारी देगी। रोहणी से FSL की एक टीम आज सुल्तानपुरी थाने जाएगी, जहां वह स्कूटी और कार की फोरेंसिक जांच करेंगी। पीड़ित एक इवेंट ऑर्गेनाइजर थीं और काम से लौट रही थीं, जब कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारी और 4 किलोमीटर तक सड़क पर घसीटा।

delhi.delhi road accident,delhi scooti dragging case

दरअसल, दिल्ली के सुल्तानपुर में कंझावला इलाके में नए साल के जोश में होश होकर कार सवार युवकों ने लड़की की स्कूटी को टक्कर मारी। कार के साथ लड़की को करीब 4 किलोमीटर तक घसीट डाला। रईसजादों की कार चलती रही और लड़की सड़क पर घिसटती रही। पहले कपड़े फटे फिर चमड़ी उतरने लगी।जब तक इस हादसे का पता चला, तब तक लड़की का शरीर जख्मों के भर गया है। सड़क पर घिसट-घिसट कर पूरा शरीर छिल चुका था। लड़की बेजान हो चुकी थी और साँसों ने साथ छोड़ दिया। उधर पुलिस इस केस में रेप की बात को गलत बता रही है। आरोपियों से पूछताछ कर पूरी घटना का पता लगाया जा रहा है।

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने ट्विटर पर लिखा, ‘कंझावला-सुल्तानपुरी में हुए अमानवीय अपराध पर मेरा सिर शर्म से झुक गया है और मैं अपराधियों की राक्षसी असंवेदनशीलता से स्तब्ध हूं।’ उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी मामले का संज्ञान लिया और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘बताया जा रहा है कि कार कुछ लड़कों ने नशे की हालत में लड़की की स्कूटी में टक्कर मार दी और कई किलोमीटर तक उसे घसीटते चले गए। यह मामला बहुत खतरनाक है, मैं दिल्ली पुलिस को समन जारी कर रहा हूं। पूरा सच सामने आना चाहिए।’

दिल्ली पुलिस के आउटर जिले के DCP हरेन्द्र सिंह के मुताबिक, 31 की रात करीब 3 बजे कंझावला इलाके में एक पीसीआर कॉल पुलिस को मिली कि एक लड़की नग्न हालत में सड़क के किनारे पड़ी है, जब मौके पर जाकर तफ्तीश शुरू की गई तो पता चला करीब 23 साल की लड़की एक स्कूटी से अपने घर वापस जा रही थी।

डीसीपी ने आगे बताया, 'एक बलेनो कार में पांच लड़के सवार थे, उनकी कार से स्कूटी का एक्सीडेंट हुआ जिसके बाद कार करीब 4 किलोमीटर तक लड़की को सुल्तानपुर पूरी से कंझावला इलाके तक घसीट कर ले गई, जिसमें लड़की के सारे कपड़े शरीर से अलग हो गए और शरीर मे काफी चोट आई, फिर लड़की की मौत हुई।'

पुलिस के अनुसार पांचों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 279 (तेजी से गाड़ी चलाना) और 304-ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवकों दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल को गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपक खन्ना पेशे से ड्राइवर है। दूसरा आरोपी अमित, उत्तम नगर में क्रेडिक कार्ड कलेक्शन का काम करता है, वहीं कृष्ण कनॉट प्लेस में काम करता है। मिथुन नाम का आरोपी युवक नारायणा में हेयर ड्रेसर का काम करता है और मनोज मित्तल सुल्तानपुरी में एक फूड डिलीवरी कंपनी में रिप्रेजेंटेटिव है।

पुलिस ने बताया कि मृतक लड़की का परिवार अमन विहार का रहने वाला है। घर मे मां और चार बहने हैं। दो छोटे भाई हैं, जिनकी उम्र 9 साल और 13 साल है। पिता की पहले मौत हो चुकी है। एक बहन शादीशुदा है। परिवार फिलहाल बात नही कर रहा है। पुलिस के मुताबिक, घटना के सम्बंध में मृतका की मां ने केवल DCP से बात की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका