नमाज़ पढ़ते हुए व्यक्ति को लात मारता हुआ ये @DelhiPolice का जवान शायद इंसानियत के बुनियादी उसूल नहीं समझता, ये कौन सी नफ़रत है जो इस जवान के दिल में भरी है
इस मामले को कांग्रेस की सोशल मीडिया और डिजिटिल प्लेटफॉर्म की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने भी उठाया है। सुप्रिया ने ट्वीट कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, ''अमित शाह की दिल्ली पुलिस का मोटो है। शांति सेवा न्याय। पूरी शिद्दत से काम पर हैं।''
वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो के खंभे के पास सड़क किनारे पर कुछ युवक नमाज़ पढ़ रहे हैं। पुलिस उन्हें हटाने की कोशिश कर रही है। पुलिसकर्मी नमाज़ियों के साथ बदसलूकी से पेश आई। वहीं पुलिसकर्मी की हरकत के बाद वहां भीड़ जुट गई है और सब पुलिसकर्मी को घरकर खड़े हो गए और हंगामा करने लगे।













