न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का खुलासा, स्पेशल सेल ने 2 आतंकियों समेत 6 लोगों को किया गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

दिल्ली में पाकिस्तान की बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Sept 2021 7:12:51

दिल्ली में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का खुलासा, स्पेशल सेल ने 2 आतंकियों समेत 6 लोगों को किया गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

दिल्ली में पाकिस्तान की बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी का संबंध आईएसआई और अंडरवर्ल्ड से बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इन में से दो की ट्रेनिंग पाकिस्तान में हुई हिया। इन सभी के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद हुए हैं।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के DCP प्रमोद कुशवाह ने बताया कि इसके लिए मल्टी स्टेट ऑपरेशन चलाया गया था। इस ऑपरेशन के दौरान दोनों आतंकियों के अलावा 4 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस तरह कुल 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इन्हें दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से पकड़ा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पकड़े गए दोनों आतंकियों में एक का नाम ओसामा और दूसरे का जीशान है।

मिली जानकारी के अनुसार ये सभी आतंकी देश के अलग अलग शहरों में बड़ी साजिश रच रहे थे और आने वाले समय में दहशत फैलाने का बड़ा प्लान तैयार था। साथ ही देश के कई बड़े और नामचीन लोगों को भी ये लोग अपना निशाना बनाने वाले थे।

आतंकियों से पूछताछ में सामने आया है कि यह लोग देश के अलग-अलग शहरों में विस्फोट करने के और दहशत फैलाने के साथ ही कई नामचीन लोगों को भी अपना निशाना बनाना चाहते थे। बताया जा रहा है कि जिन दो पाकिस्तान से ट्रेन्ड आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है उनका सीधा संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से है। वहीं इनको अंडरवर्ल्ड का भी समर्थन मिल रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान

बंगाल चुनाव 2026: BJP ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची, मैनागुड़ी सीट पर बदलाव

गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम

'धुरंधर 2' : 13वें दिन पहुंची 900 करोड़ के करीब, सुबह 11 बजे तक कमाई 3 करोड़

मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार

7 साल बाद संजू सैमसन का फीका आगाज, CSK के लिए डेब्यू मैच में नहीं चला बल्ला

रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’

दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल

दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती

राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त

‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त