न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: पुलिस ने मास्क नहीं पहनने वालों पर की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में काटे 1531 लोगों के चालान

दिल्ली में कोरोना रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहा है। दिल्ली में बढ़ते कोरोना के चलते नाईट कर्फ्यू लगा दिया है इसके साथ ही दिल्ली पुलिस कोविड 19 रोकथाम के लिए सख्त कदम उठा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 07 Apr 2021 9:03:59

दिल्ली: पुलिस ने मास्क नहीं पहनने वालों पर की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में काटे 1531 लोगों के चालान

दिल्ली में कोरोना रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहा है। दिल्ली में बढ़ते कोरोना के चलते नाईट कर्फ्यू लगा दिया है इसके साथ ही दिल्ली पुलिस कोविड 19 रोकथाम के लिए सख्त कदम उठा रही है। कोरोना रोकथाम के लिये मास्क नहीं लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने और सार्वजनिक जगहों पर थूकने आदि के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

दिल्ली पुलिस की ओर से बुधवार दोपहर 4 बजे तक दिल्ली भर में मास्क नहीं लगाने वाले डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों के खिलाफ चालान काटने की कार्रवाई की गई। वहीं, सार्वजनिक जगहों पर थूकने वालों और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर भी खूब चालान काटे गए। बुधवार को कुल 1710 लोगों के चालान किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक बुधवार को मास्क नहीं पहनने वाले 1531 लोगों का चालान काटा गया। वहीं, सार्वजनिक जगह पर थूकने वाले 65 लोगों के खिलाफ चालान किए गए। इसके अतिरिक्त सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर 114 लोगों का चालान किया गया है। अब तक कुल 5 लाख 87 हजार 686 लोगों के चालान किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक अब तक मास्क नहीं पहनने वाले 5,45,393 लोगों के चालान किए गए हैं। वहीं, सार्वजनिक जगह पर थूकने वालों वाले 3504 लोगों का चालान किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त 38,789 लोगों के खिलाफ भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर चालान किया जा चुका है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस की ओर से जरूरतमंदों को भी मास्क वितरित किए गये। बुधवार को 197 लोगों को मास्क वितरित किए गए। 15 जून, 2020 से अब तक दिल्ली पुलिस की ओर से 4 लाख 30 हजार 704 जरूरतमंदों को मास्क वितरित किए जा चुके हैं।

दिल्ली में कोरोना ब्लास्ट

आपको बता दे, दिल्ली में आज कोरोना ब्लास्ट हुआ है। पिछले रिकॉर्ड तोड़ते हुए बुधवार को कोरोना के 5,506 नए मामले सामने आए हैं। इस साल दिल्ली में अब तक का यह सबसे बड़ा है। इसके साथ ही 20 मरीजों की मौत भी हुई है। दिल्ली में इस समय 19,455 एक्टिव केस है। मंगलवार को भी दिल्ली में कोरोना के 5100 मामले सामने आए थे और 17 लोगों की मौत हुई थी। दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 90201 टेस्ट कराए गए। 3363 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक 11,133 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। पिछले साल 24 नवंबर के बाद एक दिन में अब तक का यह सबसे ज्यादा नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। बीते साल 24 नवंबर को 6,224 नए मामले सामने आए थे। कोरोना के फैलते संक्रमण को रोकने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार ने मंगलवार रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। साथ ही दिल्ली सरकार अब माइक्रो कंटेनमेंट जोन पॉलिसी पर काम कर रही है। इस समय दिल्ली में 3708 कंटनमेंट जोन बने हैं।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक होम आइसोलेशन में भी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इनकी संख्या बढ़कर अब 7000 पार कर गई है। वहीं, अब कोरोना के संक्रमित मामलों की संख्या 6,90,568 हो गई है। वहीं रिकवर्ड/डिस्चार्ज/माइग्रेट होने वालों का आंकड़ा 6,59,980 हो गया है। दिल्ली में 6.10% पॉजिटिविटी रेट है इसके साथ ही मृत्यु दर 1.61% हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म