न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के दो लोगों को सेक्सटॉर्शन के आरोप में किया गिरफ्तार, बुर्जुग को लगाई 12.80 लाख की चपत

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक सेक्सटॉर्शन गैंग का पर्दाफाश किया है। शाहदरा जिले के साइबर सेल थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 03 Nov 2023 12:16:04

दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के दो लोगों को सेक्सटॉर्शन के आरोप में किया गिरफ्तार, बुर्जुग को लगाई 12.80 लाख की चपत

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक सेक्सटॉर्शन गैंग का पर्दाफाश किया है। शाहदरा जिले के साइबर सेल थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी राजस्थान के हैं और इन्हें दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के अलवर और डीग से गिरफ्तार किया है।

आरोपित की पहचान राजस्थान निवासी बरखत खान (32) और रिजवान (22) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार इन दोनों के ऊपर एक महिला के साथ वीडियो कॉल के अश्लील स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर एक बुजुर्ग व्यक्ति से 12.8 लाख रुपए वसूलने का आरोप है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर ही है।

पीड़ित के पास आई थी वीडियो कॉल

18 जुलाई को पीड़ित के पास व्हाट्सएप वीडियो कॉल आई, जिसमें एक महिला निर्वस्त्र होकर बैठी थी। पुलिस ने बताया कि जब तक शख्स कुछ समझ पाता, उसने पीड़िता के चेहरे के साथ कॉल का स्क्रीनशॉट ले लिया।

अश्लील स्क्रीनशॉट अपलोड करने की धमकी

इसके तुरंत बाद उन्हें अलग-अलग मोबाइल नंबरों से एक के बाद एक फोन आने लगे। कॉल करने वाले ने दावा किया कि वे साइबर क्राइम दिल्ली से बोल रहे हैं। उन्होंने उसका स्क्रीनशॉट ऑनलाइन अपलोड करने की धमकी दी और पैसे की मांग की।

12 लाख से अधिक गंवाए

जब पीड़ित ने ध्यान नहीं दिया तो आरोपी ने महिला की एक तस्वीर भेजी। इसमें कथित तौर पर वह मृत और लटकी हुई नजर आ रही थी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने उसे फिर से धमकी दी और फिर बुजुर्ग व्यक्ति ने आरोपी द्वारा दिए गए बैंक खाते में 12 लाख 80 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।

कई फोन और सिम कार्ड बरामद

पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने बताया कि टीम ने सबसे पहले खान को अलवर से गिरफ्तार किया। उसके पास से तीन मोबाइल फोन और कई सिम कार्ड बरामद किए हैं। उनसे पूछताछ के दौरान, यह पाया गया कि एक सिंडिकेट इस तरह की वीडियो कॉल करके लोगों को धोखा देने और जबरन वसूली करने के लिए काम कर रहा था। कई छापे मारे गए और रिजवान को डीग से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि उनसे आगे की पूछताछ जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स