न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

साहिल गहलोत ने निक्की को कार में बैठाया और मोबाइल डेटा केबल से घोट दिया गला, शव को 40 KM तक सड़कों पर घुमाता रहा

वैलेंटाइन डे पर दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। पुलिस ने 26 साल के साहिल गहलोत को प्रेमिका निक्की की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोप है कि साहिल ने निक्की की कार में गला घोंटकर हत्या कर दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Feb 2023 1:31:47

साहिल गहलोत ने निक्की को कार में बैठाया और मोबाइल डेटा केबल से घोट दिया गला, शव को 40 KM तक सड़कों पर घुमाता रहा

वैलेंटाइन डे पर दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। पुलिस ने 26 साल के साहिल गहलोत को प्रेमिका निक्की की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोप है कि साहिल ने निक्की की कार में गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने घरवालों की पसंद की लड़की से शादी भी कर ली। निक्की के हत्या के चार दिन बाद इस वारदात का खुलासा हुआ।

दरअसल, 9 दिसंबर की रात साहिल निक्की के फ्लैट पर पहुंचा। यहां से उसने निक्की को अपनी कार में बैठाया। इसके बाद दोनों की कार में फिर से कहासुनी हुई। निक्की लगातार साहिल से दूसरी लड़की से शादी न करने की बात कह रही थी। वह साहिल को उसके साथ गोवा जाने के लिए भी मना रही थी। लेकिन साहिल ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों का झगड़ा हुआ और साहिल ने कार के अंदर ही निक्की की हत्या करने का मन बना लिया। साहिल गहलोत ने कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास निक्की की हत्या कर दी। साहिल ने मोबाइल डेटा केबल से निक्की का गला घोंट दिया। इसके बाद वह निक्की के शव को बगल वाली सीट पर रखकर 40 किलोमीटर तक दिल्ली की सड़कों पर घुमाता रहा। इसके बाद वह शव को लेकर मित्राऊ गांव में अपने ढाबे पर पहुंचा। ढाबा काफी दिनों से बंद था। उसने इसी ढाबे में फ्रिज में निक्की का शव छिपा दिया।

निक्की की हत्या के बाद साहिल ने दूसरी लड़की के साथ शादी कर ली। उसे लगता था कि उसका राज नहीं खुलेगा। साहिल ने चार दिन तक निक्की के शव को फ्रिज में छिपाए रखा। उधर, जब तीन-चार दिन तक निक्की के परिजनों की उससे बात नहीं हुई, तो उन्होंने क्राइम ब्रांच में मौजूद अपने एक जानने वाले पुलिसकर्मी को इसकी जानकारी दी। जब निक्की का फोन सर्विलांस पर लगाया गया, तो ढाबे का लोकेशन मिला, इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और शव को बरामद किया। हालांकि, पहले कहा जा रहा था कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक लड़की की हत्या कर शव को ढाबे के फ्रिज में रखा गया है।

इसके बाद पुलिस ने साहिल को गिरफ्तार किया, पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। बाबा हरिदास नगर पुलिस ने IPC की धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विशेष पुलिस आयुक्त ने कहा, 'पूछताछ करने पर शुरू में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन लगातार पूछताछ करने पर उसने खुलासा किया कि उसने 9 फरवरी और 10 फरवरी की रात में अपनी प्रेमिका निक्की यादव की हत्या कर दी थी और उसके शव को रेफ्रिजरेटर में रख दिया था। उसका ढाबा मित्रांव गांव के बाहरी इलाके में एक खाली प्लॉट में है।'

साहिल गहलोत ने आगे खुलासा किया कि 2018 में वह युवती से पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में एक कोचिंग सेंटर में मिला था, जहां वह एसएससी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शामिल हुआ था।

विशेष पुलिस आयुक्त ने कहा, ‘उस समय निक्की उत्तम नगर में आकाश संस्थान में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। दोनों एक ही बस में रोजाना अपने-अपने संस्थान जाते थे और वे दोस्त बन गए और बाद में प्यार हो गया।’

विशेष पुलिस आयुक्त ने कहा, 'आरोपी ने इस संबंध के बारे में अपने परिवार के सदस्यों को सूचित नहीं किया। उसका परिवार उस पर किसी और लड़की के साथ शादी करने का दबाव बना रहा था और आखिरकार दिसंबर 2022 में आरोपी की सगाई और दूसरी लड़की के साथ 9 और 10 फरवरी को शादी तय हो गई।'

उन्होंने बताया कि गहलोत ने निक्की को अपनी सगाई या शादी की योजना के बारे में नहीं बताया। किसी तरह उसे इस बारे में पता चला और आरोपी से भिड़ गई और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। आरोपी ने अपनी कार में रखे अपने मोबाइल फोन के डेटा केबल की मदद से निक्की का गला घोंट दिया। इसके बाद वह अपने ढाबे पर चला गया और उसके शव को एक रेफ्रिजरेटर में रख दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन