न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुल्तानपुरी वारदात: हादसे के बाद कार के पहियों में फंस गई थी, शरीर पर नहीं था एक भी कपड़ा, पैर हो चुके थे गायब

31 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे अमन विहार निवासी लड़की घर से यह कहकर निकली थी कि उसे पार्टी (ईवेंट कंपनी) का कुछ काम है। रात 9 बजे लड़की ने घर फोन किया और कहा कि वह रात में वापस आएगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Jan 2023 3:13:30

सुल्तानपुरी वारदात: हादसे के बाद कार के पहियों में फंस गई थी, शरीर पर नहीं था एक भी कपड़ा, पैर हो चुके थे गायब

31 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे अमन विहार निवासी लड़की घर से यह कहकर निकली थी कि उसे पार्टी (ईवेंट कंपनी) का कुछ काम है। रात 9 बजे लड़की ने घर फोन किया और कहा कि वह रात में वापस आएगी। परिवार का कहना है कि उन्होंने रात 10 बजे लड़की को फोन किया था, लेकिन फोन बंद था। दिल्ली पुलिस ने सुबह 8 बजे परिवार को दुर्घटना के बारे में बताया। दरअसल, जब पूरा देश नए साल का जश्न मना रहा था। उस समय दिल्ली की लड़की को ऐसी मौत मिली जिसे देखकर किसी भी इंसान के खड़े हो जाएं। दिल्ली के कंझावला इलाके में 31 दिसंबर को कार सवार 5 युवकों ने 20 साल की एक युवती को टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक कार लेकर भागने लगे। लड़की कार के नीचे फंसी रही और करीब 4 किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही। पुलिस के मुताबिक, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार किमी तक युवती कार में फंसी रही। घसीटे जाने की वजह से युवती की पीठ और सिर की हड्डियां बुरी तरह से घिस गईं। मांस निकल गया। दोनों पैरों की हड्डियां भी टूट गईं, जिससे उसकी बेहद दर्दनाक मौत हुई। कपड़े फट गए। जब उसकी लाश मिली तो उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं बचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसजीएम अस्पताल मंगोलपुरी भेजा, शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद कार सवार पांचों लड़कों को हिरासत में ले लिया और कार जब्त कर ली है। पुलिस का कहना है कि कार सवार लड़कों का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस ये पता करने की कोशिश कर रही है कि क्या लड़के शराब के नशे में थे

दिल्ली आउटर के डीसीपी हरेंद्र के सिंह ने बताया कि पुलिस ने दर्ज कार नंबर के आधार पर आरोपियों को पकड़ लिया। जांच के दौरान आरोपियों ने कहा कि उनकी कार पीड़िता की स्कूटी के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, उसके बाद वे आगे भागने लगे। लेकिन वे इस बात से बिल्कुल अनजान थे कि उनकी कार में स्कूटी समेत लड़की फंस गई है और सड़क पर कई किलोमीटर तक घसीटकर ले आए हैं।

पकड़े गए आरोपियों का विवरण

- दीपक खन्ना पुत्र राजेश खन्ना, उम्र 26 वर्ष ग्रामीण सेवा में चालक के पद पर कार्यरत है।
- अमित खन्ना पुत्र स्वर्गीय राज कुमार खन्ना, उम्र 25 वर्ष उत्तम नगर में एसबीआई कार्ड्स के लिए काम करता है।
-कृष्ण पुत्र काशी नाथ, उम्र 27 वर्ष सीपी नई दिल्ली में स्पेनिश कल्चर सेंटर में काम करता है।
-मिथुन पुत्र शिव कुमार, उम्र 26 वर्ष नरैना में हेयर ड्रेसर का काम करता है।
- मनोज मित्तल पुत्र सुरेंद्र मित्तल, उम्र 27 वर्ष पी ब्लॉक सुल्तान पुरी में राशन डीलर के पद पर कार्यरत है।

आपको बता दे, पीड़ित लड़की का नाम रेखा है। वह अमन विहार में रहती है। परिवार में मां और दो भाई और चार बहने हैं। वह अकेली कमाने वाली थी और एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करती थी। न्यू ईयर पर एक इवेंट में काम के लिए घर से निकली थी। ऐसा बताया कि शनिवार-रविवार की रात वह ऐसे ही एक फंक्शन से लौट रही थी। वह स्कूटी से अपने घर जा रही थी। उसी दौरान आरोपी पांचों युवक भी अपनी कार बेलेनो से उसी रास्ते पर थे।

इस घटना पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने ट्वीट किया- इस अपराध पर मेरा सिर शर्म से झुक गया है और मैं अपराधियों की राक्षसी संवेदनहीनता से स्तब्ध हूं। सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पीड़ित के परिवार को हर संभव मदद की जाएगी। वह पुलिस आयुक्त दिल्ली के साथ इस मामले की निगरानी कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका