Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: कोरोना के नए वैरिएंट Omicron के खतरे को देखते हुए केजरीवाल सरकार अलर्ट, बनाया ये बड़ा प्‍लान

दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते अस्‍पतालों में जहां बेड बढ़ाने का काम क‍िया जा रहा है। वहीं कई नए अस्‍पतालों का न‍िर्माण भी क‍िया जा रहा है। कई जगह पर मेक श‍िफ्ट अस्‍पताल भी तैयार क‍िए जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Nov 2021 12:30:11

दिल्ली: कोरोना के नए वैरिएंट Omicron के खतरे को देखते हुए केजरीवाल सरकार अलर्ट, बनाया ये बड़ा प्‍लान

दक्ष‍िण अफ्रीका और दूसरे कई देशों में कोरोना के नए वेर‍िएंट के आए मामलों के बाद द‍िल्‍ली सरकार भी पूरी तरह से अलर्ट हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते अस्‍पतालों में जहां बेड बढ़ाने का काम क‍िया जा रहा है। वहीं कई नए अस्‍पतालों का न‍िर्माण भी क‍िया जा रहा है। कई जगह पर मेक श‍िफ्ट अस्‍पताल भी तैयार क‍िए जा रहे हैं।

द‍िल्‍ली सरकार कोविड-19 (Covid-19) की संभावित तीसरी लहर से न‍िपटने के ल‍िए राज्य नोडल अधिकारी और राज्य स्तरीय टास्क फोर्स का भी गठन कर चुकी है। दक्ष‍िण अफ्रीका और दूसरे कई देशों में कोरोना के नए वेर‍िएंट ओम‍िक्रॉन के मामले आने के बाद पूरी सतर्कता बरतने के न‍िर्देश द‍िए जा रहे हैं। साथ ही एक्‍सपर्ट दिल्ली सहित देश में कोविड-19 की तीसरी लहर आने की आशंका भी जता रहे हैं। एक्‍सपर्ट यह संभावना भी जता रहे हैं कि अगर संभावित तीसरी लहर आती है, तो बीती कोविड-19 लहरों से कहीं ज्यादा मामले आ सकते हैं।

बताया जाता है क‍ि ओम‍िक्रॉन दूसरे कोरोना के सभी वेर‍िएंट से ज्‍यादा घातक होगा। इस सभी के मद्देनजर दिल्ली सरकार कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के प्रबंधन की तैयारि‍यों में तेजी से जुट गई है। हालांक‍ि सरकार की ओर से पहले ही राज्य नोडल अधिकारी और कई कार्य आधारित उप समितियों के तहत एक राज्य स्तरीय टास्क फोर्स का गठन की जा चुकी हैं।
बताते चलें क‍ि द‍िल्‍ली सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण को काबू करने और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को और मजबूती से लड़ने के लिए 1544 करोड़ रुपए कैबिनेट ने भी मंजूर क‍िए थे। यह राश‍ि वित्तीय वर्ष 2021-22 में खर्च की जाएगी। इस सभी को सरकार कोरोना महामारी से मजबूती के साथ लड़ने में टेस्टिंग और लैब सुदृढ़ीकरण करने, दवा व उपकरण खरीदने, अतिरिक्त मानव संसाधन जुटाने, अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने और कोविड देखभाल केंद्रों के प्रबंधन आदि पर खर्च करेगी।

द‍िल्‍ली सरकार अस्‍पतालों में बेड्स की संख्या को बढ़ाने की हरसंभव कोश‍िश में जुटी हुई है। सरकार की ओर से जहां मौजूदा अस्‍पतालों में बेड्स बढ़ाए जा रहे हैं। वहीं नए अस्पतालों का न‍िर्माण भी क‍िया जा रहा है। केजरीवाल सरकार दिल्ली में 7 नए अस्पताल बना रही है ज‍िससे अस्‍पतालों में 6,836 आईसीयू बेड बढ़ जाएंगे। दिल्ली में आईसीयू बेड की क्षमता बढ़कर 17 हजार के पार पहुंच जाएगी। द‍िल्‍ली सरकार की ओर से जो नए आईसीयू बेड बनाए जा रहे हैं वो सरिता विहार, शालीमार बाग, सुल्तानपुरी, किराड़ी, रघुबीर नगर, जीटीबी अस्पताल और चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में अस्पताल बनाए जा रहे हैं।
दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में लगभग 10,000 आईसीयू बेड हैं। नए 7,000 बेड बढ़ाए जाने के बाद आईसीयू बेड़ की क्षमता में लगभग 70% का इजाफा होगा। शालीमार बाग में 1430 आईसीयू बेड़, किराड़ी में 458 आईसीयू बेड़, जीटीबी अस्पताल में 1912 आईसीयू बेड, रघुवीर नगर में 1565 आईसीयू बेड़, सीएनबीसी में 2।32 610 आईसीयू बेड और सुल्तानपुरी में 525 आईसीयू बेड का अस्पताल न‍िर्माणाधीन है। इन अस्पतालों में इमरजेंसी, ओपीडी, वार्ड सहित सभी सुविधाएं उपलब्‍ध होंगी।

इतना ही नहीं संभाव‍ित तीसरी लहर से न‍िपटने के ल‍िए केजरीवाल सरकार सरकारी अस्पतालों को ऑक्सीजन सुव‍िधा से लैस करने की कोश‍िश में जुटी हुई है। दिल्ली के अस्पतालों में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट्स लगा रही है, ताकि अस्पतालों की बाहर से ऑक्सीजन लेने की निर्भरता कम हो सके और आपातकाल के दौरान दूसरे अस्पताल भी इन प्लांट्स से ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल करा सकें।

आपको बता दे, कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर भारत सरकार की तरफ से अंतरराष्ट्रीय आगमन के दिशानिर्देशों में भी कुछ बदलाव किए गए है। जिसके तहत यात्रा से पहले एयर सुविधा पोर्टल पर आपको निगेटिव आरटी-पीसीआर परीक्षण रिपोर्ट अपलोड करने के साथ-साथ अपने 14 दिनों की यात्रा विवरण जमा करना होगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय के दिए गए निर्देशों के अनुसार, जो यात्री ऐसे देशों से वापस आए जहां कोरोना का नया वेरिएंट सामने आया है उन्हें भी अपना कोविड टेस्‍ट कराना होगा और एयरपोर्ट पर रिजल्‍ट्स के लिए इंतजार करना होगा। अगर उनका टेस्‍ट निगेटिव आया तो उन्‍हें सात दिन के लिए होम क्‍वारंटीन होना होगा। इसके आठ दिन बाद फिर से टेस्‍ट कराना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका