Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: दिल झकझोर देने वाली घटना, मां ने 2 माह की बेटी का गला दबाकर माइक्रोवेब ओवन में डाला

दिल्ली से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां, एक कलयुगी मां ने अपनी ही दो माह की मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। गला दबाकर हत्या के बाद महिला ने मासूम को ओवन में डाल दिया। मां की बर्बरता के कारण जान गंवाने वाली मासूम का शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Mar 2022 10:51:24

दिल्ली: दिल झकझोर देने वाली घटना, मां ने 2 माह की बेटी का गला दबाकर माइक्रोवेब ओवन में डाला

दिल्ली से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां, एक कलयुगी मां ने अपनी ही दो माह की मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। गला दबाकर हत्या के बाद महिला ने मासूम को ओवन में डाल दिया। मां की बर्बरता के कारण जान गंवाने वाली मासूम का शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना दिल्ली के मालवीय नगर थाना क्षेत्र के चिराग दिल्ली गांव की है।

मिली जानकारी के अनुसार चिराग दिल्ली गांव में एक महिला ने बेटे की चाहत में अपनी दो माह की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी महिला ने शव को घर की छत पर पड़े एक माइक्रोवेब ओवन में छिपा दिया। परिजनों ने बच्ची के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। घर में तलाशी के दौरान बच्ची का शव बरामद हुआ। बच्ची के शव को कब्जे में लेकर मालवीय नगर थाने की पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस ने बच्ची के माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक गुलशन कौशिक अपने परिवार के साथ चिराग दिल्ली गांव में रहते हैं। परिवार में पत्नी डिंपल कौशिक के अलावा चार साल का बेटा और दो माह की बेटी अनन्या कौशिक थी। गुलशन की मां और भाई भी उनके साथ ही रहते हैं और घर के नीचे ही किराने की दुकान चलाते हैं।

पुलिस के मुताबिक 21 मार्च को करीब 3:15 बजे चिराग दिल्ली गांव से एक बच्ची के गायब होने की सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। इससे पहले बच्ची की दादी घर में बच्ची की तलाश कर रही थी। घर में तलाशी के दौरान दूसरे तल पर खराब पड़े एक माइक्रोवेब ओवन में बच्ची का शव पड़ा मिला। बच्ची की दादी ने बच्ची का शव निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी और बच्ची के माता-पिता को हिरासत में ले लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका