न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में दुमका जैसी वारदात, छात्रा ने बात नहीं की तो बीच सड़क पर मारी गोली, गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली के संगम विहार इलाके में झारखंड के दुमका जैसी वारदात सामने आई है। जहां एकतरफा प्यार में पागल अमानत अली नाम का शख्स और उसके साथियों ने एक 16 साल की लड़की पर फायरिंग कर उसकी हत्या की कोशिश की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 01 Sep 2022 12:16:47

दिल्ली में दुमका जैसी वारदात, छात्रा ने बात नहीं की तो बीच सड़क पर मारी गोली, गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली के संगम विहार इलाके में झारखंड के दुमका जैसी वारदात सामने आई है। जहां एकतरफा प्यार में पागल अमानत अली नाम का शख्स और उसके साथियों ने एक 16 साल की लड़की पर फायरिंग कर उसकी हत्या की कोशिश की। पीड़िता के पिता ने बताया कि जब आरोपी मेरी बेटी को गोली मार रहे थे तो देखने वाले इस वारदात का वीडियो बना रहे थे, किसी ने भी मेरी बेटी को नहीं बचाया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके दोनों साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब इस मामले में तीसरी गिरफ्तारी हुई है। अमानत अली यूपी के मेरठ का रहने वाला है।

डीसीपी साउथ ने बताया कि मुख्य आरोपी ने कबूल किया कि वह छात्रा के साथ सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में था। छात्रा ने कुछ समय पहले उससे बात करना बंद कर दिया था, जिससे वह दुखी था और उसे सबक सिखाने के लिए और बदला लेने के लिए प्लान बनाया। इसलिए उसने अपनी योजना को अंजाम देने के लिए आरोपी बॉबी और पवन से संपर्क किया।

दक्षिणी दिल्ली की डीसीपी बेनिता मेरी जैकर के मुताबिक 25 अगस्त को लगभग 15:47 बजे संगम विहार इलाके में 16 साल की एक लड़की को गोली लगने की जानकारी तिगड़ी पुलिस स्टेशन में मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां यह पता चला कि लड़की के कंधे पर एक गोली लगी है। पीड़ित को बत्रा अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस बत्रा अस्पताल पहुंची और पीड़ित का बयान दर्ज किया। लड़की ने बताया कि वह कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, देवली रोड, नई दिल्ली से 11वीं कक्षा में पढ़ रही है। जब वह स्कूल से अपने घर आ रही थी तो उसे लगा कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन लड़के उसका पीछा कर रहे हैं। जब वह संगम विहार के बी ब्लॉक में पहुंची तो एक लड़के ने पिस्टल से पीछे से उसे गोली मार दी और सभी मोटरसाइकिल पर मौके से फरार हो गए। उसने आगे कहा कि वह अमानत अली नाम के एक लड़के को जानती है, जो सोशल मीडिया के जरिए दो साल से उसके संपर्क में था। लेकिन 4-5 महीने से वह उससे बात नहीं कर रही थी, लेकिन फिर भी वह लगातार उसका पीछा कर रहा था।

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर पीड़िता के पिता का बयान आया है। आजतक से बातचीत करते हुए पिता ने कहा कि आरोपी ने मेरी बेटी का पहले इंस्टाग्राम पर और स्कूल में पीछा किया था। बीते 7 दिनों में पूरे परिवार ने बहुत ही मुश्किलों में सामना किया है। मैंने इसके लिए स्कूल की प्रिंसिपल से अनुरोध किया था, उन्होंने क्लास वर्क वाट्सएप पर भेजने का आश्वासन दिया। इस मामले में जो मुख्य आरोपी है अली वह तीसरी गली का आवारा लड़का है। वह हमारे मोहल्ला में सभी को परेशान करता है।

लड़की के बयान पर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच की गई। आरोपी बॉबी को संगम विहार के के ब्लॉक से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर दूसरे आरोपी पवन उर्फ ​​सुमित को भी संगम विहार से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपितों ने खुलासा किया कि पीड़ित तीसरे आरोपी अमानत अली के संपर्क में 2 साल पहले सोशल मीडिया के जरिए आई थी और उसने 5-6 महीने पहले से अरमान अली से बात करना बंद कर दिया था।

लड़की की इस हरकत से अमानत अली नाराज़ था। उसने आरोपी बॉबी और पवन से संपर्क किया और उनकी मदद से अपनी योजना को अंजाम देने की कोशिश की।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद सुनामी की आशंका, अलर्ट जारी
वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद सुनामी की आशंका, अलर्ट जारी
Re-NEET 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द जारी हो सकती है Answer Key
Re-NEET 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द जारी हो सकती है Answer Key
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर, मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान; बोलीं- 'ब्रेक के बाद फिर करूंगी वापसी'
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर, मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान; बोलीं- 'ब्रेक के बाद फिर करूंगी वापसी'
दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर थाईलैंड पहुंचे सोनाक्षी और जहीर, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर थाईलैंड पहुंचे सोनाक्षी और जहीर, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन