न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में होगा Omicron मरीजों का इलाज

दिल्ली सरकार ने यहां के लोक नायक अस्पताल को ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमितों के लिए रिजर्व कर दिया है। यानी अगर दिल्ली में ओमिक्रोन वेरिएंट का कोई संक्रमित पाया जाता है तो उसका इलाज लोकनायक अस्पताल में ही होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Nov 2021 12:45:30

दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में होगा Omicron मरीजों का इलाज

कोरोना का ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron variant) दक्षिण अफ्रीका (South Africa)के सभी राज्यों में फैल चुका है। लेकिन अभी तक इस वायरस का भारत में एक भी मामला सामने नहीं आया है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों दक्षिण अफ्रीका से कई लोग भारत लौटे हैं और ICMR में महामारी विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ समीरन पांडा का कहना है कि यह सच है कि अभी तक Omicron स्ट्रेन का कोई भी मामला भारत में सामने नहीं आया है, लेकिन संभव है कि यह भारत में प्रवेश कर चुका हो। केंद्र और सभी राज्य सरकारें ओमिक्रोन को लेकर हाई अलर्ट पर हैं।

इस बीच दिल्ली सरकार ने यहां के लोक नायक अस्पताल को ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमितों के लिए रिजर्व कर दिया है। यानी अगर दिल्ली में ओमिक्रोन वेरिएंट का कोई संक्रमित पाया जाता है तो उसका इलाज लोकनायक अस्पताल में ही होगा।

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने वाले 3 लोग चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी तरह दक्षिण अफ्रीका से ही लौटने वाले 2 लोग बेंगलुरू में भी कोविड पॉजिटिव मिले हैं। हालांकि, इनमें से किसी में भी अभी तक ओमिक्रोन स्ट्रेन (Omicron Variant) की पुष्टि नहीं हुई है। इन मामलों को जांच चल रही है।

इस बीच तमाम राज्य सरकारों ने अपनी सीमा पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। सड़क या हवाई मार्ग से आने वाले यात्रियों की गहन जांच हो रही है। बिना वैक्सीन सर्टिफिकेट या आरटीपीसीआर रिपोर्ट के किसी को भी राज्य की सीमाओं में घुसने नहीं दिया जा रहा है।

आपको बता दे, कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर भारत सरकार की तरफ से अंतरराष्ट्रीय आगमन के दिशानिर्देशों में भी कुछ बदलाव किए गए है। जिसके तहत यात्रा से पहले एयर सुविधा पोर्टल पर आपको निगेटिव आरटी-पीसीआर परीक्षण रिपोर्ट अपलोड करने के साथ-साथ अपने 14 दिनों की यात्रा विवरण जमा करना होगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय के दिए गए निर्देशों के अनुसार, जो यात्री ऐसे देशों से वापस आए जहां कोरोना का नया वेरिएंट सामने आया है उन्हें भी अपना कोविड टेस्‍ट कराना होगा और एयरपोर्ट पर रिजल्‍ट्स के लिए इंतजार करना होगा। अगर उनका टेस्‍ट निगेटिव आया तो उन्‍हें सात दिन के लिए होम क्‍वारंटीन होना होगा। इसके आठ दिन बाद फिर से टेस्‍ट कराना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने  इसे कैसे नियंत्रित करें?
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने इसे कैसे नियंत्रित करें?
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त