न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में गहरा रहा है Omicron का साया, संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 15

दिल्ली में हाई रिस्क देशों से लौटे 15 यात्री LNJP अस्पातल में भर्ती हैं। इन सभी के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट 4-5 दिन में आने की उम्मीद है। अस्पताल में भर्ती संदिग्ध मरीजों की संख्या शुक्रवार तक 12 थी। अब ये बढ़कर 15 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Dec 2021 10:17:07

दिल्ली में गहरा रहा है Omicron का साया, संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 15

दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए ओमीक्रान वैरिएंट (Omicron Variant) को लेकर देश में डर बढ़ता जा रहा है। भारत में कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में ओमीक्रॉन के केस मिल चुके हैं। देश में अब तक ओमीक्रॉन वैरिएंट के 4 मरीज मिल चुके हैं। इनमें कर्नाटक से 2, महाराष्ट्र और गुजरात से 1-1 मरीज मिला है। इसी के साथ दिल्ली में भी इसका खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में हाई रिस्क देशों से लौटे 15 यात्री LNJP अस्पातल में भर्ती हैं। इन सभी के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट 4-5 दिन में आने की उम्मीद है। अस्पताल में भर्ती संदिग्ध मरीजों की संख्या शुक्रवार तक 12 थी। अब ये बढ़कर 15 हो गई है।

अधिकारियों ने कहना है कि इन 15 संदिग्ध मरीजों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनमें से 9 कोरोना संक्रमित हैं। जबकि बचे हुए 6 के गले में खराश और बुखार जैसे लक्षण हैं। पिछले हफ्ते ही दिल्ली सरकार ने एलएनजेपी अस्पताल को ओमीक्रॉन संक्रमितों के इलाज के लिए रिजर्व किया था।

LNJP के मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुरेश कुमार ने बताया कि जो 3 नए मरीज मिले हैं, वो सभी यूके से लौटे हैं। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने यूके, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, चीन, बोत्सवाना, न्यूजीलैंड, मॉरिशस, सिंगापुर, जिम्बावे, इजरायल और हॉन्गकॉन्ग को हाई रिस्क देशों कू सूची में रखा है। इसी के साथ इन देशों से आने वाले यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट जरूरी है। रिजल्ट आने के बाद ही इन यात्रियों को एयरपोर्ट से निकलने की अनुमति दी जाती है। इसके अलावा बाकि देशों से आने वाले यात्रियों की भी एयरपोर्ट पर जांच की जा रही है।

आपको बता दे, देश में ओमीक्रॉन से संक्रमित मरीज सबसे पहले कर्नाटक में मिला था। यहां, दो मरीज मिले थे। कर्नाटक में मिले मरीजों की उम्र 66 और 46 साल है। दोनों में हल्के लक्षण हैं और दोनों दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे। इसके बाद शनिवार को गुजरात में 72 साल के एक मरीज में ओमीक्रॉन वैरिएंटी की पुष्टी हुई है। ये मरीज 28 नवंबर को जिम्बाब्वे से जामनगर लौटा था। गुजरात के स्वास्थ्य आयुक्त जय प्रकाश शिवहरे ने व्यक्ति के ओमिक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग को दो दिसंबर को कोरोना संक्रमित पाया गया था, जिसके बाद उनके नमूने की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई थी। वहीं मुंबई में भी साउथ अफ्रीका और दुबई से होते हुए आया शख्स ओमीक्रॉन से संक्रमित मिला है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री