न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली शराब कांड: अदालत ने फिर बढ़ाई केजरीवाल और के.कविता की न्यायिक हिरासत अवधि

राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और के. कविता की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी है। दोनों की न्यायिक हिरासत की अवधि आज खत्म हो रही थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 23 Apr 2024 4:12:18

दिल्ली शराब कांड: अदालत ने फिर बढ़ाई केजरीवाल और के.कविता की न्यायिक हिरासत अवधि

नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला केस में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बीआरएस नेता के. कविता को एक साथ बड़ा झटका लगा है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और के. कविता की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी है। दोनों की न्यायिक हिरासत की अवधि आज खत्म हो रही थी। दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल और के. कविता को ईडी ने गिरफ्तार किया है। इसी के साथ अदालत ने शराब घोटाले के अन्य आरोपी चनप्रीत सिंह की भी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पेशी अब 7 मई को दोपहर 2 बजे होगी। बताया जा रहा है कि कथित शराब घोटाले में ईडी से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग वाले केस में आरोपी बनाए गए सीएम अरविंद केजरीवाल और चनप्रीत सिंह की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में हुई थी। इनके अलावा बीआरएस नेता के कविता भी वर्चुअली अदालत में मौजूद थीं। तीनों ही आरोपी तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए थे। के कविता की न्यायिक हिरासत सीबीआई से जुड़े केस में बढ़ाई गई है।

इससे पहले भरी अदालत में ईडी ने के. कविता की जमानत का विरोध किया और बताया कि एजेंसी इस मामले में एक नई चार्जशीट दायर करेगी। बीआरएस नेता के. कविता को लेकर भरी अदालत में प्रवर्तन निदेशालय ने कहा, ‘अभी भी हम के. कविता की भूमिका की जांच कर रहे हैं। अगर उसे जमानत पर बाहर आने दिया गया तो जांच में बाधा और सबूतों से छेड़छाड़ की पूरी संभावना है।’

इससे पहले अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ाई गई थी। सीएम की न्याचिक हिरासत खत्म होने के बाद उन्हें जज कावेरी बावेजा की अदालत में पेश किया गया था। जज ने अब केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ाए जाने का आदेश दिया है। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी और रिमांड को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इस मामले पर 29 अप्रैल को सुनवाई होनी है।

इससे पहले तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल की सेहत को लेकर भी काफी हंगामा मचा हुआ था। आम आदमी पार्टी आरोप लगा रही थी कि अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल बढ़ा हुआ है लेकिन तिहाड़ जेल प्रशासन उन्हें इंसुलिन नहीं दे रहा है। AAP ने यहां तक कह दिया था कि जेल में सीएम केजरीवाल की जान लेने की साजिश की जा रही है। यह मामला कोर्ट पहुंचा। जिसके बाद अदालत ने मेडिकल बोर्ड बनाने का आदेश दिया है। बोर्ड ने चेकअप के बाद केजरीवाल को इंसुलिन देने की सलाह दी। मंगलवार को अरविंद केजरीवाल को जेल में इंसुलिन दी गई।

अरविंद केजरीवाल को 21 मई को ईडी ने गिरफ्तार किया था। तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता शराब घोटाले में ईडी और सीबीआई दोनों से जुड़े केस में न्यायिक हिरासत में हैं। सीबीआई ने के कविता को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था। ईडी ने जब उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था तब वो तिहाड़ जेल में बंद थीं। दूसरी तरफ ईडी ने चनप्रीत सिंह को हाल ही में गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि चनप्रीत सिंह ही वो शख्स हैं जिन्होंने गोवा विधानसभा चुनाव के वक्त आम आदमी पार्टी के फंड को मैनेज किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी