न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में 8 रूपए सस्ता हुआ पेट्रोल, केजरीवाल सरकार ने घटाया VAT

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट को घटाने के फैसले पर मुहर लगा दी है। सरकार ने वैट घटाते हुए दिल्ली में पेट्रोल 8 रुपए सस्ता (Delhi Petrol Price) कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Dec 2021 12:30:26

दिल्ली में 8 रूपए सस्ता हुआ पेट्रोल, केजरीवाल सरकार ने घटाया VAT

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट को घटाने के फैसले पर मुहर लगा दी है। सरकार ने वैट घटाते हुए दिल्ली में पेट्रोल 8 रुपए सस्ता (Delhi Petrol Price) कर दिया है। पेट्रोल पर VAT (Value Added Tax) को 30% से घटाकर 19.40% कर दिया गया है। इससे दिल्ली में पेट्रोल की कीमत मौजूदा करीब 103. 97 रुपए से घटकर करीब 95.97 रुपए हो जाएगी। पेट्रोल के ये नए दाम आज रात 12 बजे से लागू हो जाएंगे।

बता दें कि कई बीजेपी शासित राज्यों और राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाए जाने के बाद दिल्ली में भी अब ये कदम उठाया गया है। दिल्ली से सटे हरियाणा और उत्तर प्रदेश के शहरों में वैट कम होने के चलते पेट्रोल और डीजल की कीमत में प्रति लीटर 5 रुपये का अंतर आ चुका है। ऐसे में दिल्ली की जनता का भी पेट्रोल और डीजल पर से वैट घटाने का दबाव था। ऐसे में बुधवार को कैबिनेट की बैठक के बाद दिल्ली सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर से वैट घटाया है, इसके बाद पेट्रोल 8 रुपये तक सस्ता हो जाएगा।

मोदी सरकार ने दिया था गिफ्ट

साल की शुरुआत के बाद से पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दामों में आग लगी हुई थी। दिवाली के मौके पर केंद्र की मोदी सरकार ने लोगों को गिफ्ट देते हुए एक्साइज ड्यूटी पांच और दस रुपये कम कर दी। इससे तेल की कीमतें घट गई। इसके बाद हरियाणा, यूपी और राजस्थान समेत तमाम राज्यों ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कम कर दिया था, लेकिन दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने अभी तक पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में कोई कटौती नहीं की थी। दिल्ली पेट्रोल-डीजल डीलर्स एसोसिएशन ने भी पिछले महीने अरविंद केजरीवाल से पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती की मांग की थी। इसके लिए बाकायद पत्र भी लिखा था और कहा था कि इससे दिल्ली के डीलरों को खासा नुकसान हो रहा है। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और डीजल पर वैट को कम करने के संकेत दे दिए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री