न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली हाई कोर्ट का गैंगरेप पर बनी फिल्म पर रोक लगाने से इंकार, 10 मार्च से हो रही है स्ट्रीम

दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को 13 साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार पर आधारित ऑस्कर-नामांकित नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री टू किल ए टाइगर की स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, और कहा कि यह पहले से 10 मार्च से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर चल रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 25 Jul 2024 4:31:16

दिल्ली हाई कोर्ट का गैंगरेप पर बनी फिल्म पर रोक लगाने से इंकार, 10 मार्च से हो रही है स्ट्रीम

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को 13 साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार पर आधारित ऑस्कर-नामांकित नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री 'टू किल ए टाइगर' की स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, और कहा कि यह पहले से 10 मार्च से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर चल रही है। फिल्म में रेप पीड़िता नाबालिग की पहचान का खुलासा करने का आरोप लगाते हुए याचिकाकर्ता ने इस पर बैन लगाने की मांग की थी।

कार्यवाहक चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस तुषार राव गेडेला की पीठ ने हालांकि तुलिर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दायर याचिका को लेकर डॉक्यूमेंट्री बनाने वालों को नोटिस जारी किया और सुनवाई की अगली तारीख 8 अक्टूबर तय की। कोर्ट ने आदेश में कहा, 'प्रतिवादी संख्या 5 (नेटफ्लिक्स) के वकील ने कहा कि डॉक्यूमेंट्री 10 मार्च को जारी की गई है। इसलिए इस अदालत का विचार है कि इस स्तर पर कोई अंतरिम आदेश की जरूरत नहीं है।'

ट्रस्ट ने अपनी याचिका में डॉक्यूमेंट्री की निर्देशक निशा पाहुजा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉस्को) के प्रावधान का उल्लंघन करने के लिए कार्रवाई की मांग की थी, जिसमें कहा गया था कि फिल्म में नाबालिग की पहचान का खुलासा किया गया है।

याचिका में कहा गया है कि नाबालिग की सहमति न केवल गलत थी, बल्कि यह सशर्त भी थी क्योंकि निर्देशक ने डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग तब शुरू की थी, जब वह नाबालिग थी और 3.5 साल की शूटिंग के बाद ही उसकी सहमति ली गई जब वह वयस्क हो गई।

जवाब में नेटफ्लिक्स के वकील ने कहा कि फिल्मांकन के समय ओटीटी प्लेटफॉर्म ने उसके माता-पिता की सहमति ली थी और डॉक्यूमेंट्री प्रकाशित होने के समय पीड़िता बच्ची नहीं थी। वकील ने आगे बताया कि डॉक्यूमेंट्री 10 मार्च, 2024 को रिलीज़ हुई थी और तब से ट्रस्ट को इसके बारे में जानकारी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका