न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली के स्वास्‍थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के पिता की कोरोना से मौत, CM केजरीवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी

दिल्ली के स्वास्‍थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के पिता की कोरोना से मौत हो गई है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट के जरिए दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 02 May 2021 5:12:30

दिल्ली के स्वास्‍थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के पिता की कोरोना से मौत, CM केजरीवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी

दिल्ली के स्वास्‍थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के पिता की कोरोना से मौत हो गई है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट के जरिए दी। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया कि दिल्ली के लोगों के लिए रात दिन बिना थके काम करने वाले स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने अपने पिता को कोविड के चलते खो दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करे।

सत्येंद्र जैन के पिता के निधन पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी शोक जताया है। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा, 'मेरे दोस्त और सहकर्मी सत्येंद्र जैन के पिता का निधन हो गया है। इस मुश्किल समय में हम सबके लिए यह बहुत दुखद खबर है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। ओम शांति।'

सत्येंद्र जैन के पिता सेवानिवृत्त टीचर थे, जो जैन के जन्म के बाद उत्तर प्रदेश स्थित बागपत के अपने गृह नगर कीरथल से दिल्ली शिफ्ट हुए थे। इससे पहले महामारी की पहली लहर के दौरान खुद सत्येंद्र जैन भी संक्रमित हुए थे। पहले जैन के परिवार के अन्य सदस्यों के भी कोरोना की चपेट में आने की खबरें आ चुकी हैं।

दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ट्विटर पर बताया कि दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब दिल्ली में 10 मई सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा। दिल्ली में शनिवार को 25 हजार 219 नए केस सामने आए थे और इस दौरान 412 मरीजों की मौत हुई थी। दिल्ली में कोरोना से मौत का यह आंकड़ा अब तक का सबसे बड़ा है। अब देश की राजधानी में एक्टिव मरीजों की संख्या 96 हजार 747 हो गई है। इनमें से 50 हजार 554 संक्रमित लोग होम आइसोलेशन में अपना इलाज करा रहे हैं, जबकि बीते 24 घंटों में दिल्ली में कुल 79 हजार 780 सैंपल की कोरोना जांच की गई है, वहीं मृत्यु दर 1.41 % तक पहुंच गई है। राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में 27 हजार 421 मरीजों ने कोरोना को पटखनी दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

LPG डिलीवरी में आई मामूली रुकावट, जानिए अब कितने दिनों में आपके घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर
LPG डिलीवरी में आई मामूली रुकावट, जानिए अब कितने दिनों में आपके घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर
बंगाल चुनाव 2026: BJP ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची, मैनागुड़ी सीट पर बदलाव
बंगाल चुनाव 2026: BJP ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची, मैनागुड़ी सीट पर बदलाव
नालंदा के शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान भगदड़, 8 महिलाओं की मौत, कई घायल
नालंदा के शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान भगदड़, 8 महिलाओं की मौत, कई घायल
'धुरंधर 2' : 13वें दिन पहुंची 900 करोड़ के करीब, सुबह 11 बजे तक कमाई 3 करोड़
'धुरंधर 2' : 13वें दिन पहुंची 900 करोड़ के करीब, सुबह 11 बजे तक कमाई 3 करोड़
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
7 साल बाद संजू सैमसन का फीका आगाज, CSK के लिए डेब्यू मैच में नहीं चला बल्ला
7 साल बाद संजू सैमसन का फीका आगाज, CSK के लिए डेब्यू मैच में नहीं चला बल्ला
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त