न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में संक्रमण दर 5% तक जाती है तो बिना देरी लगाएंगे लॉकडाउन: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर साफ कहा है कि अगर संक्रमण दर 5% तक जाती है तो बिना देरी लॉकडाउन लगा दिया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Aug 2021 10:36:15

दिल्ली में संक्रमण दर 5% तक जाती है तो बिना देरी लगाएंगे लॉकडाउन: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन

दिल्ली में कोरोना अब काफी कंट्रोल में है। बीते दिन यानी गुरुवार को 61 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 54 लोग ठीक हुए और 2 मरीजों की मौत हुई। वहीं, इस बीच स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर साफ कहा है कि अगर संक्रमण दर 5% तक जाती है तो बिना देरी लॉकडाउन लगा दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि संक्रमण दर बढ़ने के बाद किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

बृहस्पतिवार को भारतीय वाणिज्य एंव उद्योग मंडल (एसोचैम) द्वारा आयोजित एक वर्चुअल सत्र में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार ने दूसरी लहर के अनुभव से सीखा ली है और किसी भी संभावित लहर से निपटने के लिए सभी आवश्यक उपाय कर रही है। उन्होंने बताया कि आगामी लहर के लिए 37 हजार से अधिक बिस्तरों की व्यवस्था की जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार पीएसए प्लांट लगवा रही है। वहीं आईसीयू और वेंटिलेटर बेड बढ़ाने पर काम तेजी से चल रहा है। दिल्ली सरकार के अस्पतालों में बुनियादी स्वास्थ्य ढ़ांचा बढ़ाने पर सबसे अधिक जोर है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब दिल्ली में संक्रमण दर 0.09% के आसपास है। 3% से अधिक दर होने पर अलर्ट जारी होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ ऑक्सीजन और इसे प्राप्त करने के लिए लॉजिस्टिक की कमी की वजह से चुनौतयों का सामना करना पड़ा, लेकिन अब 50 से अधिक ऑक्सीजन प्लांट पहले ही बना दिए हैं। इसके आलावा और भी कई ऑक्सीजन प्लांट बनाए जाएंगे ताकि ऐसी समस्या का फिर से न उठे।

इसके साथ उन्होंने कहा अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। हर दिन 3-4 लाख लोगों का टीकाकरण करने की क्षमता विकसित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यूके और यूएस में मामले फिर से बढ़ रहे हैं, इसलिए इस समय कोरोना से ध्यान नहीं हटाना चाहिए।

बता दे, दिल्ली में अब तक 14.36 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,060 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 513 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, दो साल से बोर्ड परीक्षा में नहीं हुआ था कोई भी छात्र शामिल
यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, दो साल से बोर्ड परीक्षा में नहीं हुआ था कोई भी छात्र शामिल
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल
FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल
'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी
'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी
सपा में बगावत की अटकलों के बीच राजभर का बड़ा बयान, बताया कौन करेंगा बागी गुट का नेतृत्व
सपा में बगावत की अटकलों के बीच राजभर का बड़ा बयान, बताया कौन करेंगा बागी गुट का नेतृत्व
संचिता उगले की मौत पर एआईसीडब्ल्यूए ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र
संचिता उगले की मौत पर एआईसीडब्ल्यूए ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र
'बंटवारा 1947' से सामने आए किरदारों के पोस्टर्स, सनी देओल निभाएंगे मुस्लिम शख्स का रोल, जानिए किस भूमिका में दिखेंगी प्रीति जिंटा और शबाना आजमी
'बंटवारा 1947' से सामने आए किरदारों के पोस्टर्स, सनी देओल निभाएंगे मुस्लिम शख्स का रोल, जानिए किस भूमिका में दिखेंगी प्रीति जिंटा और शबाना आजमी
पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, दिल्ली-एनसीआर से ISI मॉड्यूल के 5 और सदस्य दबोचे गए
पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, दिल्ली-एनसीआर से ISI मॉड्यूल के 5 और सदस्य दबोचे गए
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-  'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा- 'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी