Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वैक्सीन को लेकर दिल्ली सरकार ने किया बड़ा फैसला, अब 24 घंटे होगा टीकाकरण

दिल्ली सरकार ने वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा फैसला लिया हैं जिसके अनुसार अब दिल्ली में 24 घंटे कोरोना का टीकाकरण होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 05 Apr 2021 11:26:23

कोरोना वैक्सीन को लेकर दिल्ली सरकार ने किया बड़ा फैसला, अब 24 घंटे होगा टीकाकरण

कोरोना के बढ़ते मामले लगातार चिंता बढ़ाने का काम कर रहे हैं। आज सोमवार को राजधानी दिल्ली में 3500 से ऊपर मामले सामने आए हैं। ऐसे में सभी सरकार वैक्सीनेशन अभियान को मजबूत बनाने में लगे हुए हैं। दिल्ली सरकार ने वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा फैसला लिया हैं जिसके अनुसार अब दिल्ली में 24 घंटे कोरोना का टीकाकरण होगा। इससे पहले सुबह 9.00 बजे से रात 9.00 बजे तक टीकाकरण होता था, लेकिन 6 अप्रैल से दिल्ली में रात 9.00 बजे से सुबह 9.00 बजे तक भी टीकाकरण होगा। इसके लिए सरकारी अस्पतालों मेें मैन पावर की उचित व्यवस्था के भी निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए बेड की क्षमता 10 फीसदी और बढ़ा दी है।
वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर नया टीकाकरण केंद्र खोलने के लिए शर्तों में ढील देने का अनुरोध किया है। साथ ही टीकाकरण के लिए आयु सीमा में छूट और इसे सभी के लिए उपलब्ध कराए जाने की अपील की है। सीएम केजरीवाल ने पत्र में लिखा कि अगर नए टीकाकरण केंद्र खोलने की शर्तों में ढील दी गई और सभी के लिए टीकाकरण की अनुमति मिली तो दिल्ली सरकार तीन महीने के भीतर दिल्ली के सभी नागरिकों का टीकाकरण कर सकेगी। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि निजी अस्पतालों में बेड की संख्या 15 से बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दी गई है। वहीं, कोरोना जांच भी अन्य राज्यों की तुलना में पांच गुना अधिक की जा रही है। जैन ने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में रहने वालों को संक्रमण का खतरा ज्यादा है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीन लगवाने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका