न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली को मिली 500 इलेक्ट्रिक लो फ्लोर बसों को सौगात, दिल्ली बना देश का पहला शहर, दौड़ रही 1300 बसें

एक अधिकारी ने बताया कि जनवरी 2022 से दिल्ली की सड़कों पर कम से कम 800 इलेक्ट्रिक बस दौड़ रही हैं। इससे अब तक 34,000 टन से अधिक कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन रोका गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 14 Dec 2023 3:10:20

दिल्ली को मिली 500 इलेक्ट्रिक लो फ्लोर बसों को सौगात, दिल्ली बना देश का पहला शहर, दौड़ रही 1300 बसें

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को 500 इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 1300 हो गई। सीएम केजरीवाल ने इस मौके पर खुशी जताते हुए एलजी वीके सक्सेना को धन्यवाद दिया।

इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, मुझे खुशी है कि आज 500 इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली में शामिल की गई हैं। मैं इसके लिए दिल्ली के लोगों को बधाई देता हूं। अब दिल्ली में 1,300 इलेक्ट्रिक बसें हो गई हैं। मैं इस अवसर के लिए समय निकालने के लिए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को धन्यवाद देना चाहता हूं।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि अब दिल्ली में 1300 इलेक्ट्रिक लो-फ्लोर बसें हो गई है। दिल्ली देश में अब वो शहर बन गया है जहां इलेक्ट्रिक बसों के मामले में नंबर-1 पर है और आगे भी हमारी कोशिशें जारी रहेगी दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को सुद्ढ़ करने के लिए।

दिल्ली को हमें और बेहतर बनाना है

वहीं, उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने कहा कि आज हमारी तरफ से 500 बसों को हरी झंडी दिखाई गई है। वो प्रदूषण नहीं करेगी यही हमारे लिए एक बड़ी खुशी की बात है। इस तरीके की नई-नई बसें दिल्ली में और जुड़ती चली जाएंगी। दिल्ली को हमें और बेहतर करना है इसके लिए लिए पूरे प्रयास चल रहे हैं।

दिल्ली में अब 1300 इलेक्ट्रिक बसें

इस मौके पर दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि देश के किसी अन्य शहर में इतनी अधिक इलेक्ट्रिक बस नहीं हैं। उन्होंने कहा, “आज 500 नई इलेक्ट्रिक बसों को एक साथ हरी झंडी दिखाई जाएगी। इन बसों के शामिल होने के बाद दिल्ली में 1300 इलेक्ट्रिक बसें होंगी, जो देश के किसी भी शहर में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें हैं। इससे शहर में प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी।”

एक अधिकारी ने बताया कि जनवरी 2022 से दिल्ली की सड़कों पर कम से कम 800 इलेक्ट्रिक बस दौड़ रही हैं। इससे अब तक 34,000 टन से अधिक कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन रोका गया है। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में 2025 तक कुल 10,480 बस हो जाएंगी, इससे हर साल 4.67 लाख टन कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन रोकने में मदद मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स